'बचपन से मेरे हीरो...' धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए बॉबी देओल, पिता की याद में लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

Bobby Deol Post: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र की मौत से टूट चुके हैं। इस बीच बॉबी ने अपने पिता धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। बॉबी देओल का ये पोस्ट देखकर सभी की आंखें नम हो गई हैं।

Bobby Deol Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से सबको जोर का झटका लगा है। 24 नवम्बर 2025 के दिन धर्मेंद्र ने अपनी आखिरी सांस ली। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े स्टार्स ने धर्मेंद्र को दिल से श्रद्धांजलि दी। उनको अंतिम विदाई देने सलमान खान, शाहरुख खान अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे। आज धर्मेंद्र का जन्मदिन है, सनी देओल और बॉबी देओल ने सोचा था कि वे लोग धर्मेंद्र का जन्मदिन धूमधास से मनाएंगे। हालांकि नियति की इच्छा कुछ थी और धर्मेंद्र ने बीते महीने सबको अलविदा कह दिया। इस बीच बॉबी देओल ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक कर देने वाला पोस्ट किया है। आइए नजर डालते है इसपर...

bobby deol dharmendra

pic credit- instagram

बॉबी देओल ने धर्मेंद्र पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में हर तरफ वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में बॉबी देओल और धर्मेंद्र साथ में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे पापा और सबके प्यारे धर्म… दुनिया में इतना प्यार किसी ने नहीं दिया जितना आपने हमें दिया। हर मुस्कान में साथ निभाया, हर मुश्किल में हाथ थामा। आपने स्टार बनते हुए भी सबका हाथ थामा, किसी का नहीं छोड़ा। पंजाब के डांगो का, साहनेवाल का, भारत का झंडा गर्व से लहराया। ही-मैन आप सबके हो, लेकिन बचपन से मेरे हीरो आप ही हो। आपसे ही सपने देखना, आत्मविश्वास सीखा, आपके संस्कार से हम देओल बने। दिल हो तो आपके जैसा, जुनून हो तो आपके जैसा, प्यार करो तो आपके जैसा। पापा हो आप मेरे, लेकिन धर्म हो आप सबके। गर्व है कि आपका बेटा हूं। जन्मदिन मुबारक मेरे कीमती पापा। हमेशा प्यार करता रहूंगा।

End of Feed