एनिमल की सफलता देख फूट फूट कर रोने लगे बॉबी देओल, पैपराजी से बोले- लोगों का इतना प्यार मिल रहा है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2023, 11:37 AM IST

Bobby Deol Crying Video: एनिमल में बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। फैंस एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉबी का इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Bobby Deol Crying Video: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर और बॉबी के कैरेक्टर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बॉबी फिल्म में दर्शकों के प्यार को देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। लंबे समय बाद उनके काम को लोग इतना पसंद कर रहे हैं।

End of Feed