बॉबी देओल ने संदीप रेड्डी वांगा की वायलेंट मूवीज पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं उनका काम पसंद करता हूं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2025, 11:12 AM IST

Bobby Deol on Sandeep Reddy Vanga Movies: बॉलीवुड के फेमस एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्मों को लेकर आपनी राय रखी है। इस दौरान बॉबी देओल ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Bobby Deol on Sandeep Reddy Vanga Movies: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज में बॉबी देओल ने धमाल मचा दिया हैं। इन सब के बीच बॉबी देओल का एक नया इंटरव्यू सामने आ रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) को लेकर बोलते नजर आए। इस दौरान बॉबी देओल ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Bobby Deol on Sandeep Reddy Vanga Movies

Image Source: IMDb

बॉबी देओल ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों के बारे में कही ये बात

Raj Shamani को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल से पूछा गया कि संदीप की फिल्में, जैसे कबीर सिंह (Kabir Singh) और अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy), जो अपने बोल्ड और वायलेंट कंटेंट की वजह से चर्चा में रहती हैं, उनके बारे में वो क्या सोचते हैं। इसका जवाब देते हुए बॉबी देओल ने कहा कि 'मैं संदीप रेड्डी वांगा फिल्में पसंद करता हूं। मैं उनका काम पसंद करता हूं। चाहे उनकी फिल्मों को लेकर कितनी भी बहस क्यों न हो, मैं उसमें नहीं पड़ना चाहता। मेरे लिए, मैं इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचता जब भी मैं कोई प्रोजेक्ट चुनता हूं, तो ये नहीं देखता कि लोग उस व्यक्ति के बारे में क्या सोचते हैं या नहीं सोचते।' बॉबी देओल ने आगे कहा कि 'ये एक एंटरटेनमेंट बिजनेस है। मैं उन किरदारों के बारे में सोचता हूं जो मैं निभाऊंगा। मैं संदीप रेड्डी वांगा के तरीके को पसंद करता हूं, कैसे वो हर किरदार के दूसरे पहलू को सामने लाता है। जो फिल्मों में नहीं दिखाया जाता। मेरे लिए संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करना काफी बड़ा मोमेंट था।'

End of Feed