Brahmastra Movie Review and Release: रिलीज हो गई रणबीर- आलिया की ब्रह्मास्त्र, देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म
Brahmastra Movie Review, Rating, Release, Box Office Collection Prediction: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। ब्रह्मास्त्र को एडवांस बुकिंग में काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। 'ब्रह्मास्त्र' एडवांस बुकिंग से 8 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस फिल्म के पहले दिन के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा टिकट बिके। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म पहले दिन कमाई के मामले में इतिहास रचेगी।
Brahmastra Movie Review, Rating and Release: अयान मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए 10 साल कड़ी मेहनत की है और स्टार कास्ट, स्टोरी और VFX का जबरदस्त प्रयोग अपनी फिल्म में किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार भगवान ब्रह्मा से और नागार्जुन का किरदार भगवान विष्णु से जुड़ा होगा।
मौनी रॉय का दमदार अंदाज
फिल्म में मौनी रॉय का किरदार काफी दमदार है। वह नेगेटिव रोल में हैं और अंधेरे के देवता को मानने वाली जुनून (मौनी रॉय) ब्रह्मास्त्र के तीनों टुकड़ों को किसी भी कीमत पर हासिल करना चाहती है।
अयान मुखर्जी हुए सफल
‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ में सनानत संस्कृतियों और परंपराओं से भागती युवा पीढ़ी को वापस उनकी धुरी की तरफ लाने की कोशिश है। इस कोशिश में अयान मुखर्जी काफी हद तक सफल होते नजर आ रहे हैं।
क्यों देखें फिल्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रीयल लाइफ जोड़ी को रील लाइफ में साथ देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपके लिए है। 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1- शिवा' एक विजुअल ट्रीट की तरह है। VFX से आप एक अलग अनुभव स्क्रीन पर कर पाएंगे।
युुवाओं को पसंद आई ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र युवाओं को खासा पसंद आई है। सिनेमाघरों में युवाओं की उपस्थिति ज्यादा नजर आई। कॉलेज स्टूडेंट सिनेमाघरों में अधिक संख्या में नजर आए।
कितनी स्क्रीन पर रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र
पढ़िए 'ब्रह्मास्त्र' का ट्विटर रिव्यू
ट्विटर पर यूजर्स ने इस मूवी को काफी निगेटिव कमेंट दिए हैं। यूजर्स ने लिखा, पूरी फालतू मूवी है.. हो जाएगा सिरदर्द। फिल्म देखने के आधे घंटे बाद बहुत ज्यादा निराशा हुई।
देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। जबरदस्त VFX से भरपूर फिल्म 400 करोड़ से अधिक बजट से बनी है। 'ब्रह्मास्त्र' इतिहास रचने वाली कहानी बनने से चूक गई। कैमियो किरदारों ने इस फिल्म की लाज बचाई है। हिंदी सिनेमा को इस फिल्म से जिन अच्छे दिनों की उम्मीद थी लेकिन यह एक औसत फिल्म ही निकली।
सौरव गुर्जर बने विलेन
ब्रह्मास्त्र फिल्म में डब्लूडब्लूई के रेसलर सौरव गुर्जर भी नजर आए हैं। सौरव गुर्जर इससे पहले टीवी सीरियल महाभारत में नजर आ चुके हैं। सौरव का रिंग में नाम सांगा है। गुर्जर का जन्म 26 दिसंबर 1985 में मध्य प्रदेश के डबरा में हुआ था। वह नेशनल किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।
शाहरुख खान की एंट्री से शुरू होती है फिल्म
रणबीर कपूर का किरदार शिवा आलिया के किरदार से मिलता है और उन्हें पता चलता है कि उनके बीच असामान्य चीजें हो रही हैं। फिल्म की शुरुआत शाहरुख खान की एंट्री से होती है।
VFX ऐसा कि बाहुबली लगेगी फीकी
यह फिल्म दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देगी क्योंकि फिल्म में वीएफएक्स इफेक्ट ऐसा है, जो शायद पहली बार देश में देखने को मिलेगा। यह Sci-Fi फिल्म वीएफएक्स समेत टेक्नोलॉजी के प्रयोग से अनूठी बनी है। ऐसा भी दावा हो रहा है कि बाहुबली इसके सामने एक औसत फिल्म ही लगेगी।
शुरू हुआ पहला शो, मिला पॉजिटिव रेस्पांस
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म अच्छी ओपनिंग दे सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 27 से 30 करोड़ के बीच ओपनिंग दे सकती है। वहीं वीकेंड तक यह 80-90 करोड़ तक पहुंच सकती है। एडवांस बुकिंग के रेस्पांस को देखते हुए फिल्म बिजनेस के जानकारी इस फिल्म की अच्छी कमाई का अनुमान लगा रहे हैं।
मौनी रॉय की फीस
एक्ट्रेस मौनी रॉय फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं। फिल्म में उनका अहम नेगेटिव रोल है जिसके लिए उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपये फीस ली है।
नागार्जुन ने चार्ज की इतनी रकम
इस फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टार नागार्जुन भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में नागार्जुन का किरदार भगवान विष्णु से जुड़ा होगा।रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 9 से 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
Amitabh Bachchan Fees: अमिताभ बच्चन ने ली कितनी फीस
इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद सबसे महत्वपूर्ण किरदार अमिताभ बच्चन का होगा। उनका किरदार भगवान ब्रह्मा से प्रेरित है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने ‘ब्रह्मास्त्र’ करने के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है।
इस उम्र से कम बच्चों के लिए नहीं है फिल्म ब्रह्मास्त्र
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि फिल्म को 12 साल से ऊपर के सभी दर्शक देख सकते हैं। 12 साल के कम उम्र के बच्चे अपने पैरेंट्स की निगरानी में ही ये फिल्म देखें। सेंसर बोर्ड ने पांच सितंबर 2022 को फिल्म को पास किया है। वहीं, फिल्म की लंबाई की बात करें तो भारत में इसकी अवधि दो घंटे 46 मिनट 54 सेकंड होगी। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु में भी रिलीज होने वाली है।
Alia Bhatt Fees for Brahmastra: आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' के लिए ली इतनी फीस
आलिया इस वक्त बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रोल के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये लिए हैं।
Brahmastra Star Cast Fees: रणबीर ने ली इतनी फीस
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस रणबीर कपूर ने ली है, उन्होंने मेकर्स से 25 से 30 करोड़ रुपये वसूले हैं। ये फिल्म दो हिस्सा में आएगी। आज इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ है।
सोशल मीडिया आया पॉजिटिव रेस्पांस
सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने फिल्म को लेकर अच्छा रिव्यू दिए हैं। ऐसे में अब हर किसी की नजर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है। ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग को भी दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
हनुमानजी जैसा होगा शाहरुख खान का किरदार
करण जौहर (Karan Johar) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। ब्रह्मास्त्र की क्लिप दिखाई जिसमें एक शख्स कुछ सुपर नेचुरल शक्तियों से लड़ रहा है। हालांकि, एक्टर की शक्ल नहीं दिखाई है लेकिन, साफ पता चलता है कि ये कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) हैं। इस वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि फिल्म में बेहतरीन वीएफएक्स होंगे। इस वीडियो के साथ करण जौहर ने लिखा, 'वानरास्त्र की असीम शक्तियां का रहस्य आठ दिनों में खुलेगा। ब्रह्मास्त्र फिल्म नौ सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।' वानरास्त्र से माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख का किरदार भगवान हनुमान जैसा होगा।
Brahmastra Day 1 Box Office Prediction: ब्रह्मास्त्र को फर्स्ट डे मिलेगी बंपर ओपनिंग
यह फिल्म पहले दिन 27 से 30 करोड़ के बीच ओपनिंग दे सकती है। वहीं एक दूसरे ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल की मानें तो यह फिल्म शुक्रवार को यह फिल्म 25 से 30 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है, वहीं वीकेंड तक यह 80-90 करोड़ तक पहुंच सकती है। एडवांस बुकिंग के रेस्पांस को देखते हुए फिल्म बिजनेस के जानकारी इस फिल्म की अच्छी कमाई का अनुमान लगा रहे हैं।
साउथ में भी जलवा
इस फिल्म ने साउथ की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर को भी पीछे छोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने बायकॉट करने वालों को ठेंगा दिखाया है।
रिलीज से पहले ही करोड़ों कमाए
रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा लिए हैं। पहले दिन के लिए फिल्म की 13.57 करोड़, दूसरे दिन के लिए 9.58 करोड़ और तीसरे दिन के लिए 6.84 करोड़ की एडवांस टिकट बिकीं।
तीन दिन में बिके इतने टिकट
रिलीज से कुछ घंटे पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग के फाइनल आंकड़े सामने आ चुके हैं। पहले दिन मात्र हिंदी भाषा में ही फिल्म के 373542 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, दूसरे दिन 268336 टिकट और तीसरे दिन के लिए फिल्म के 181933 टिकट बिक गए हैं।
आज रिलीज हो रही ब्रह्मास्त्र, खत्म हो रहा इंतजार
लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का बायकॉट हो रहा है, बावजूद इसके यह फिल्म एडवांस बुकिंंग के मामले में कीर्तिमान बना रही है।
लाल बाग चा राजा के दरबार पहुंचे रणबीर
दो दिन पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने से बजरंग दल ने रोक दिया था। अब फिल्म रिलीज से पहले रणबीर, अयान मुखर्जी संग मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आई शाहरुख खान की झलक
ब्रह्मास्त्र देखने के बाद लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
फैंस को पसंद आई फिल्म ब्रह्मास्त्र, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ऐसा रिव्यू
शाहरुख खान को फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल में देख सोशल मीडियो यूजर ने दिया ऐसा रिएक्शन
स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान शनाया कपूर को किया गया स्पॉट
धर्मा मूवीज के सीईओ अपूर्व मेहता ब्रह्मास्त्र की स्पेशल स्क्रीनिंग में
बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं आलिया भट्ट
ब्रह्मास्त्र की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
ब्रह्मास्त्र की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे महेश भट्ट और शाहीन भट्ट
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट Komal Nahta ने कहा ब्रह्मास्त्र पर नहीं पड़ा बायकॉट ट्रेंड का असर
Brahmastra Advance Booking Total Collection:
कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म ने अपने एडवांस बुकिंग से तकरीबन 18 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
Brahmastra Trailer
Brahmastra BO Collection: विकेंड तक हो सकती है इतनी कमाई
कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म की ओपनिंग 25 से 30 करोड़ रुपए या इससे ज्यादा की हो सकती है। इसके साथ यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि विकेंड तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 80 से 90 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।
कितनी हो सकती है ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग?
कल सिनेमा घरों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि 25 से 30 करोड़ रुपए से इस फिल्म की ओपनिंग हो सकती है।
अब तक बिकीं इतनी टिकट्स
रिलीज से पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग देखने को मिल रही है। कुछ खबरों के अनुसार, पहले दिन फिल्म ब्रह्मास्त्र की तकरीबन 1 लाख 80 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी हैं।
शमशेरा के फेलियर पर क्या बोले रणबीर कपूर?
7 सितंबर को रणबीर कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के लिए दिल्ली में थे जहां उन्होंने बताया कि ब्रह्मास्त्र फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल क्यों नहीं कर पाई। एक्टर ने कहा कि अगर शमशेरा नहीं चल पाई इसका मतलब की लोगों को इसका कंटेंट पसंज नहीं आया।
लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी
ब्रह्मास्त्र का रन टाइम
ब्रह्मास्त्र का रन टाइम 166 मिनट का होने वाला है यानी 2 घंटे और 46 मिनट। इस फिल्म का रन टाइम काफी बड़ा है।
रिलीज से पहले कैसे देखें ब्रह्मास्त्र?
क्या आप जानते हैं? रिलीज से पहले भी आप ब्रह्मास्त्र देख सकते हैं। जी हां, कुछ दिन पहले आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करके यह बताया था कि वह 8 सितंबर यानी आज फैन प्रिव्यू रखने वाले हैं। यानी रिलीज से पहले फैंस को यह फिल्म इन सितारों के साथ देखने का मौका मिलेगा। लेकिन इसके लिए फैंस को टिकट लेनी पड़ेगी।
ब्रह्मास्त्र पर क्या पडे़गा बायकॉट ट्रेंड का असर?
इन दिनों हर एक बॉलीवुड फिल्म को बायकॉट ट्रेंड की वजह से काफी नुकसान सहना पड़ रहा है। ऐसे में ब्रह्मास्त्र फिल्म पर भी बायकॉट ट्रेंड का असर पड़ सकता है। लेकिन यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म सफल रही या असफल।
क्या होगा ब्रह्मास्त्र का हश्र?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र कल यानी 09 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह कल ही पता चलेगा कि ब्रह्मास्त्र का हश्र क्या होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट जाएगी या फिर एक नया इतिहास बना देगी।
ब्रह्मास्त्र बुकिंग स्टेटस
बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र कल यानी 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना रही है। बताया जा रहा है कि पहले दिन के लिए 1.80 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। अब अगर आप चेक करेंगे तो पहले दिन के शोज या तो हाउसफुल दिखेंगे या आपको अच्छी सीट नहीं मिलेगी।
उज्जैन में हुआ था रणबीर आलिया का विरोध
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के हंगामे के चलते उन्हें लौटना पडा। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रणबीर और आलिया को काले झंडे दिखाने के इरादे से पहुंचे थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर कपूर खुद बता चुके हैं कि वे बीफ खाते हैं। ऐसे में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है, प्रशासन को जवाब देना होगा।
उमैर संधू ने किया फिल्म का रिव्यू
फिल्म के रिव्यू के साथ उमैर संधू ने इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में फैंटसी/एडवेंचर वाली फिल्में दुर्लभ और अनोखी हैं। आप इस साहस के लिए अयान मुखर्जी की तारीफ कर सकते हैं।
आ गया ब्रह्मास्त्र का पहला रिव्यू
फिल्म क्रिटिक्स उमैर संधू ने फिल्म देखने के बाद फर्स्ट रिव्यू दिया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है, 'ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर काफी कन्फ्यूज लग रहे हैं। उन्हें यह तक नहीं समझ आ रहा है कि चल क्या रहा है। फिल्म की स्क्रीनप्ले और कहानी पूरी तरह से एवरेज है और कई बार सब खिचड़ी जैसा है। आलिया भट्ट फिल्म में बेहद स्टनिंग लगी हैं, wow। मौनी रॉय खतरनाक लगी हैं, उनका परफॉर्मेंस लाउड है। 'ब्रह्मास्त्र' को मेारी ओर से ढाई स्टार।
ब्रह्मास्त्र टिकट की कीमत
ब्रह्मास्त्र को एडवांस बुकिंग में काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। 'ब्रह्मास्त्र' एडवांस बुकिंग से 7.67 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस फिल्म के पहले दिन के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा टिकट बिके। अगर कीमत की बात करें तो ब्रह्मास्त्र की टिकट शोज के हिसाब से 150 रुपये से शुरू हो रही है। अधिकतम कीमत की कोई सीमा नहीं है। IMAX 3D में टिकट की कीमत 2000 रुपये के भी पार है।
पेटीएम से बुक कर सकते हैं ब्रह्मास्त्र का टिकट
- Paytm द्वारा मूवी टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में पेटीएम एप्प डाउनलोड कर लॉगिन कर लें ।
- लॉगिन करने के बाद All Services के विकल्प में आपको Movies Ticket का ऑप्शन दिखेगा।
- नेक्स्ट पेज में सर्च बार में लोकेशन डालकर सर्च करें और लोकेशन सेलेक्ट करें।
- लोकेशन चुनने के बाद आपको बहुत सी मूवी के विकल्प मिलेंगे। आप यहां ब्रह्मास्त्र पर क्लिक करें।
- अब मूवी देखने का दिन और समय चुनना होगा और उसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।
शाहरुख खान का दमदार कैमियो
फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान का कैमियो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के शुरुआती 20 मिनट में ही शाहरुख खान इसकी कहानी को बेहद रोचक बना देंगे। बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की एक खबर के अनुसार, ब्रह्मास्त्र के शुरुआती 20 मिनट किंग खान को समर्पित होंगे जिसमें वह इस फिल्म की कहानी को गढ़ते हुए नजर आएंगे। बुरी शक्तियों से युद्ध के बीच उन्हें ब्रह्मास्त्र की रक्षा करते हुए देखा जाएगा। सबसे शक्तिशाली अस्त्र की रक्षा के लिए शाहरुख खान अपनी सारी ताकत लगा देंगे।
ऐसे बुक करें ब्रह्मास्त्र की टिकट (How to Book Shamshera movie ticket)
- BookMyShow मोबाइल एप्प या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर सर्च बार में अपने शहर का नाम टाइप करके सर्च करें।
- इसके बाद आपको ब्रह्मास्त्र फिल्म का नाम चुनें।
- मूवी सेलेक्ट करने के बाद आपको दिन और समय भी चुनना होगा।
- इसके बाद आपको जितनी भी सीट बुक करनी है आपको सीट का चयन करना होगा।
- सीट चुनने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।
- इस प्रकार आपकी BookMyShow मूवी टिकट बुक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
इस सवाल पर भड़कीं आलिया भट्ट
रणबीर और आलिया फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे है। प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार ने आलिया से पूछा कि क्या ये फिल्म रिलीज करने के लिए सही क्लाइमेंट है। इस पर आलिया ने पत्रकार की क्लास लगा दी। इस सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने कहा, कौन सा माहौल? गर्मी का महीना, सर्दी? ऐसा कुछ भी नहीं है। फिल्म रिलीज करने के लिए ये सबसे अच्छा माहौल है। हमें स्वस्थ और सुरक्षित रहने की जरूरत है। हम सभी को सामान्य रूप से जीवन जीने का मौका मिल रहा है और इसके लिए शुक्रगुजार होना चाहिए। ऐसा कुछ मत बोलो, आप मत स्प्रेड करो। निगेटिव कुछ नहीं है, सब पॉजिटिव है, सब अच्छा है।
बायकाॅट ट्रेंड पर बोले रणबीर
दिल्ली में ब्रह्मास्त्र के प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि शमशेरा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र किस वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि 'मुझे कोई नेगेटिविटी महसूस नहीं हुई। अगर शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तो इसका मतलब यह है कि लोगों को यह फिल्म पसंद नहीं आई। यह फिल्म कमाल नहीं कर पाई क्योंकि इसका कंटेंट अच्छा नहीं था।' इसके बाद उन्होंने कहा 'अगर कोई फिल्म नहीं चलती है तो इसका कोई और कारण नहीं है, अगर फिल्म नहीं चल रही है तो इसका मतलब यही है कि उसका कंटेंट अच्छा नहीं है।'
भारत और सुल्तान जैसी फिल्मों को टक्कर दे सकती है ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग अच्छी रही तो यह भारत की हाईएस्ट एडवांस बुकिंग रेट वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे से आठवें पायदान पर अपनी जगह बना सकती है। ऐसे में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह फिल्म भारत (3.16 लाख टिकट्स बिकी थीं), सुल्तान (3.10 लाख टिकट्स बिकी थीं), दंगल (3.05 लाख टिकट्स बिकी थीं) और संजू (2.94 लाख टिकट्स बिकी थीं) जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएगी।
रिलीज से पहले रिकॉर्ड तोड़ हुई एडवांस बुकिंग
फिल्म बिजनेस एनालिस्ट और मूवी क्रिटीक तरण आदर्श ने बुधवार शाम को ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी थी कि अब तक ब्रह्मास्त्र की 1 लाख 25 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी हैं। वहीं, कुछ खबरों के अनुसार, तकरीबन 1 लाख 50 हजार टिकट्स का सेल हो चुका है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सब कुछ ठीक रहा तो ब्रह्मास्त्र उन भारतीय फिल्मों में शामिल हो सकती है जिनका हाईएस्ट एडवांस बुकिंग रेट रहा है।
कास्ट ने ली भारी भरकम फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने करीब 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं इस फिल्म के लिए नागार्जुन ने करीब 11 करोड़ फीस ली है। आलिया भट्ट ने अपने रोल के लिए 10-12 करोड़ रुपये, रणबीर कपूर ने 25-30 करोड़, मौनी रॉय ने 3 करोड़ जबकि डिंपल कपाड़िया ने 1-2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
देश में बनी सबसे महंगी फिल्म
ब्रह्मास्त्र के बारे में कहा जा रहा है कि यह देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी। इसका नाम 'ब्रह्मास्त्र' रखने का कारण है कि इसमें जो ऊर्जा, ज्ञान और ताकत है वो प्राचीन भारत से मिलती है। इस मेगाबजट फिल्म में कई ऐसे कास्ट्यूम देखने को मिलेंगे जिनकी आपको बिल्कुल उम्मीद नहीं होगी।
वीएफएक्स पर खर्च हुए करोड़ों
यह फिल्म दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देगी क्योंकि फिल्म में वीएफएक्स इफेक्ट ऐसा है, जो शायद पहली बार देश में देखने को मिलेगा। यह Sci-Fi फिल्म वीएफएक्स समेत टेक्नोलॉजी के प्रयोग से अनूठी बनी है। ऐसा भी दावा हो रहा है कि बाहुबली इसके सामने एक औसत फिल्म ही लगेगी। मेकर्स ने कहा कि इस फिल्म का बजट 500 करोड़ के आसपास है जिसमें वीएफएक्स पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। इस फिल्म में सबसे ज्यादा खर्च टेक्नोलॉजी पर हुआ। जानकारों का मानना है कि टेक्नोलॉजी और देरी ने इस फिल्म का बजट बढ़ा दिया।
ऐसे हैं फिल्म के किरदार
फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार भगवान ब्रह्मा से और नागार्जुन का किरदार भगवान विष्णु से जुड़ा होगा।
पहली बार पर्दे पर दिखेगी आलिया - रणबीर की जोड़ी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। मालूम हो कि दोनों की मुलाकात इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही हुई थी और उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। उनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में नजर आएंगे।
सोशल मीडिया पर हो रहा बायकॉट
सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बायकॉट की मांग हो रही है। यूजर्स इस फिल्म को ना देखने की अपील कर रहे हैं। हा ल ही में उज्जैन में विरोध के चलते रणबीर और आलिया बाबा महाकाल के दर्शन नहीं कर सके। ऐसे में मेकर्स अंदर से डरे हैं और बाहर से दिखा रहे हैं जैसे बायकॉट से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इस बायकॉट का कारण रणबीर कपूर का बीफ खाने वाला बयान, नेपोटिज्म वाली कास्ट, करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन है।
फिल्म का बजट 400 करोड़ के पार
मेकर्स ने इस फिल्म पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं, ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की लागत निकालने के लिए ग्रैंड रिलीज प्लान की है। सभी सितारे एक तरफ जबरदस्त प्रमोशन में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स इस फिल्म को अधिक से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज करना चाहते हैं।
ऐसी रहेगी पहले दिन कमाई
जानकारों का मानना है कि फिल्म पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है। संभव है कि यह 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाए। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल का मानें तो यह फिल्म शुक्रवार को यह फिल्म 25 से 30 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है, वहीं वीकेंड तक यह 80-90 करोड़ तक पहुंच सकती है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल का मानना है कि ब्रह्मास्त्र से बॉलीवुड के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। यह फिल्म पहले दिन 27 से 30 करोड़ के बीच ओपनिंग दे सकती है।
क्या केजीएफ 2 को दे पाएगी टक्कर
केजीएफ 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 134.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। जबकि यश स्टारर फिल्म ने हिंदी बेल्ट में सिर्फ 53.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।वहीं, ट्रेड एनालिस्ट राज बंसल का कहना है कि ब्रह्मास्त्र अपने ओपनिंग डे पर 20 से 25 करोड़ तक कमा सकती है।
बुरी शक्तियों का सर्वनाश करेंगे रणबीर
इस फिल्म में रणबीर कपूर स्पेशल पॉवर वाले कैरेक्टर का रोल प्ले करेंगे। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है। रणबीर कपूर के पास ऐसी शक्ति है कि आग भी उनका बाल बांका नहीं कर सकती लेकिन वह इससे अनजान हैं। अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर वह फिल्म में बुरी शक्तियों का सर्वनाश करते नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है।
शाहरुख का होगा खास रोल
फिल्म में शाहरुख खान का एक स्पेशल कैमियो रोल होने वाला है। करण जौहर (Karan Johar) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ब्रह्मास्त्र की क्लिप दिखाई है, जिसमें एक शख्स कुछ सुपर नेचुरल शक्तियों से लड़ रहा है। यह शख्स शाहरुख खान हैं। वीडियो के साथ करण जौहर ने लिखा, 'वानरास्त्र की असीम शक्तियां का रहस्य आठ दिनों में खुलेगा। वानरास्त्र से माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख का किरदार भगवान हनुमान जैसा होगा।
इसलिए नाम रखा गया ब्रह्मास्त्र
इसका नाम 'ब्रह्मास्त्र' रखने का कारण है कि इसमें जो ऊर्जा, ज्ञान और ताकत है वो प्राचीन भारत से मिलती है। कहा जा रहा है कि यह देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी जिसका का बजट 500 करोड़ के आसपास है। फिल्म में सभी किरदार ऊर्जा और शक्तियों से परिपूर्ण हैं जो दर्शकों को अद्भुत अहसास देंगे।
अब तक की सबसे अनोखी फिल्म
इस फिल्म को साल 2020 में इसे रिलीज होना था लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज टलती रही। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देगी क्योंकि फिल्म में वीएफएक्स इफेक्ट ऐसा है, जो शायद पहली बार देश में देखने को मिलेगा।

