Black Panther: Wakanda Forever Twitter Review: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मार्वल ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर (Black Panther: Wakanda Forever) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी को वहीं से शुरू से किया गया है, जहां पर इसका पहला भाग खत्म हुआ था। आपको बता दें कि इस फिल्म में ब्लैक पैंथर का किरदार निभाने वाले चैडविक बोसमन (Chadwick Boseman) इस दुनिया में नहीं रहें। ऐसे में उनके प्रशसंकों के लिए ये फिल्म और भी खास है।
फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को दर्शक मॉर्वल की अब तक की इमोशनल फिल्म में से एक बता रहे हैं। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अपने फर्स्ट डे पर ग्रैंड ओपनिंग कर सकती हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ ब्लैक पैंथर देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कैसी है फिल्म?
यूजर्स बोले- मेकर्स ने किंग चैडविक को दिया परफेक्ट ट्रिब्यूट
एक यूजर ने लिखा, ये फिल्म किंग चैडविक को समर्पित है। बहुत ही खूबसूरत फिल्म है और हमारे किंग को खास तरीके से ट्रिब्यूट दिया गया है। ब्लैक पैंथर हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
A movie dedicated to our king, Chadwick 🖤A beautiful movie to mark our final farewell to our king. It's tells us… t.co/TZdS3NFuu9
— ANI (@ANI) Nov 9, 2022
दूसरे यूजर ने लिखा, ब्लैक पैंथर 2 अच्छा है, बस फिल्म में नस्लवादी रूढ़ियों की छोड़ दिया जाए तो। मैं इसे किसी के लिए खराब नहीं करना चाहता है।
black panther 2 was goodexcept for the insane degree of racist stereotypes in the moviei dont want to spoil it… t.co/wCUrQrdtPW
— ANI (@ANI) Nov 10, 2022
एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्लैक पैंथर : वकांडा फॉरेवर एमसीयू के फेज 4 की बेस्ट फिल्म है। इम फिल्म में उन सभी चीजों के बारे में बताया गया है जो आपको आपके जीवन के आखिरी में काम आता है।
BLACK PANTHER: WAKANDA FOREVER is the best film of MCU’s phase 4.Powerful, emotional and everything the end of th… t.co/0WzlQv2T9B
— ANI (@ANI) Nov 10, 2022
Wheeew...Wakanda Forever! 🙅🏾♀️ #BlackPanther t.co/7opLAnDYED
— ANI (@ANI) Nov 11, 2022
Black panther wakanda forever is great. A heartfelt tribute and worthy continuation of the series. Namor is also fantastic undefined
— ANI (@ANI) Nov 11, 2022
ब्लैक पैंथर : वकांडा फॉरेवर मार्वल के चौथे फेज की सबसे अच्छी फिल्मों से से एक है। फिल्म आपको आखिर तक बांधे रखती है। फिल्म में शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया।
