Bipasha Basu Baby: बिपाशा-करण की बेटी ने घर में रखे अपने पहले कदम, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 15, 2022, 03:20 PM IST

Bipasha Basu and Karan singh Grover Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने बीते शनिवार 12 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद आज बिपाशा अपनी बेटी के साथ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर वापस घर पहुंच गई हैं। बेटी के साथ कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु।
  • बेटी के साथ बिपाशा और करण ने किया पोज।
  • आज बिपाशा की बेटी ने घर पर पहले कदम रखे हैं।

Bipasha Basu and Karan Singh Grover Daughter Video: बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने बीते शनिवार, 12 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों एक्टर्स को दुनिया भर के फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब बिपाशा बसु हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। बिपाशा और करण अपनी गोद में बेटी को लिए घर वापस लौट आए हैं। घर में घुसने से पहले दोनों कपल नन्ही सी बेटी के साथ पोज करते नजर आए हैं। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग मां-बात बनने की खुशी में कपल को बधाई दे रहे हैं।

Bipasha Basu and Karan Singh Grover

Bipasha Basu and Karan Singh Grover

बिपाशा की गोद में नजर आई नन्ही मेहमान

End of Feed