bipasha basu blessed with a baby girl : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता पिता बन चुके हैं। 12 नवंबर को बॉलीवुड कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया हैं। शनिवार को बिपाशा ने अपनी शादी के छह साल बाद एक बच्ची को जन्म दिया है। अगस्त में बिपाशा ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्भावस्था के बारे में बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। तब से, अभिनेत्री अपनी गर्भावस्था जर्नी की अपडेट लगातार शेयर कर रही थीं। एक इंटरव्यू में, बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी के बारे में बताया था कि वो और करण एक बेबी गर्ल की उम्मीद कर रहे हैं। बिपाशा का कहना था उन्हें और करण को बेबी गर्ल चाहिए। आखिरकार कपल की ये ख्वाहिश पूरी हो गई है।
karan grover and bipasha basu
बिपाशा बसु की टीम के मुताबिक, एक्ट्रेस ने नन्ही परी को जन्म दिया है। नन्ही परी के आने से बिपाशा और करण की फैमिली कंप्लीट होने के साथ उनकी जिंगदी खुशियों से भर गई है। बिपाशा और करण के बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. इस खुशी के मौके पर कपल को फैंस और सेलेब्स सभी से ढेर सारी बधाइयां और प्यार मिल रहा है।
बिपाशा बसु ने बताया, 'मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है कि इतनी देर क्यों हुई या इसमें समय क्यों लगा। मेरे लिए यह सही समय है। मेरा मानना है कि बेबी होने का यही सही समय है। हम मेनिफेस्टेशन (बात करने) में विश्वास करते हैं। जब से हम बच्चा चाहते हैं, तब हम सिर्फ बेबी गर्ल की उम्मीद रखते हैं। मुझे पता है कि एक बेबी एक सुंदर गिफ्ट है और हमें किसी भी जेंडर में इसे स्वीकार करना चाहिए।'
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि प्रेग्नेंसी के पहले कुछ महीने उनके लिए बहुत ज्यादा मुश्किल थे क्योंकि वो पूरा दिन बीमार महसूस किया करती थीं। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने कहा था कि वो शुरुआती दिनों में मुश्किल से ही कुछ खा पाती थीं और उनका वजन भी कई किलो घट गया था। इसके अलावा बिपाशा ने यह भी कहा था कि प्रेग्नेंसी के कुछ महीने बीतने के बाद उन्हें थोड़ी राहत महसूस हुई। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के साथ-साथ इस समय होने वाली क्रेविंग के बारे में भी बात की थी।
