Bigg Boss 17: मोस्ट कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में एक हफ्ते के अंदर अंदर घमासान हो गया है। कई कंटेस्टेंट आपस में लड़े तो कई हाथापाई पर उतर आए। इस वजह से शो के मेकर्स को टीआरपी में काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। अब हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जो काफी ज्यादा मजेदार है। प्रोमो में विक्की जैन और नील भट्ट के बीच लड़ाई हो जाती है और हाथापाई भी होती है। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे इनके बीच लड़ाई हुई जानिए इस टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट मे।
दरअसल ये पूरा मामला शुरू होता है अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और खानजादी के बीच में हुई झड़प की वजह से। बाद में ये बात विक्की और नील के बीच गरमा गर्मी ले आई। वीडियो में देखा जा सकता है की विक्की जैन (Vicky Jain) खानजादी से बात करने आते हैं लेकिन नील उन्हें रोक देते हैं, ऐसे में दोनों के बीच धका मुक्की हो जाती है। साथ ही नील भट्ट (Neil Bhatt) लड़ाई में ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं, जिसकी वजह से पत्नी ऐश्वर्या शर्मा उन्हें खींच रही होती है।
कई दिनों से विक्की जैन और नील भट्ट एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन अब इस दोस्ती के बीच नफरत की दिवार खड़ी हो गई है। साथ ही बाईट एपिसोड में देखने को मिला की नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को बिग बॉस ने गेम समझने के लिए एक मेडिडेशन रूम में भेजा। जहां वो सिर्फ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के गेम के बारे में बात कर रहे थे। इसी के साथ नील-ऐश्वर्या ने कपल को थ्रेड भी माना, जिसको लेकर अब लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था।
