Bigg Boss 16: सलमान की फटकार के बाद साजिद ने दिखाया अपना असली रंग, गोरी पर चोरी का आरोप और गेट पर मारी लात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 7, 2022, 03:38 PM IST

Bigg Boss 16 Latest Episode: बिग बॉस 16 के घर में अब साजिद खान सुपर एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। सलमान की फटकार का असर अब साजिद पर दिखने लगा है। आज के एपिसोड में साजिद खान गोरी नागोरी पर चोरी का आरोप लगाने वाले हैं। वहीं वह गुस्से में अपना आपा भी खो बैठेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस में दिखा साजिद खान का प्रचंड रूप।
  • साजिद ने गोरी नागोरी पर लगाया चोरी का आरोप।
  • गुस्से में आग बबूला साजिद खान ने खोया आपा।

Bigg Boss 16, Sajid Khan and Gori Nagori Fight: बिग बॉस के घर में अब लोगों ने अपने असली रंग दिखाने शुरु कर दिए हैं। शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने साजिद खान (Sajid Khan) को डबल स्टैंडर्ड और गेम न खेलने के लिए फटकार लगाई थी, जिसके बाद से ही अब साजिद सुपर एक्टिव मोड में दिखने लगे हैं। साजिद खान अब आज के एपिसोड में अपना प्रचंड रूप दिखाने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार साजिद खान कंटेस्टेंट गोरी नागोरी (Goti Nagori) पर उनका खान चोरी करने का आरोप लगाते हुए देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही वह गुस्से में आग बबूला हो गए हैं।

Bigg Boss 16 Sajid Khan and Gori Nagori

Bigg Boss 16 Sajid Khan and Gori Nagori

गोरी पर लगाया चोरी का आरोप

साजिद खान ने सिंगर गोरी नागोरी पर उनका खाने का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। साजिद खान के अनुसार गोरी उनका समान चुपके से ला रही हैं। साजिद यह कहते हुए नजर आए हैं, ‘ये गोरी नागोरी चुपके से सारा सामान लेकर जा रही है। अगर हिम्मत है तो दिखा कर लेके जाए ना ये चोरी क्या कर रही है। इसे क्या लगता है हम सब अंधे हैं हमें कुछ दिखाई नहीं देता।’ इसके बाद शिव ठाकरे ने भी गोरी नागोरी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘ये बेसन लेकर गई, अंडे भी ले गई बिना बताए। इसे चोरी नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।’

End of Feed