Jab We Met के लिए फर्स्ट चॉइस थीं Bhumika Chawla, बोलीं 'मुझे बुरा लगा कि ये फिल्म...'

Bhumika was the First Choice for Jab We Met: किसी का भाई किसी की जान अदाकारा भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वो फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) के लिए चुनी गई थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते ये मूवी उनके साथ नहीं बनी। भूमिका अनुसार जब ये मूवी उनके साथ नहीं बनी तो उन्हें काफी बुरा लगा।

Bhumika was the First Choice for Jab We Met: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार देखा गया है कि बड़े-बड़े स्टार्स के हाथों से ऐसी फिल्में निकल जाती हैं, जो रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। इन फिल्मों के लिए फर्स्ट चॉइस तो वो होते हैं लेकिन कुछ कारणों के चलते वो इन्हें साइन नहीं कर पाते हैं। सालों पहले कुछ ऐसा ही हुआ था अदाकारा भूमिका चावला (Bhumika Chawla) के साथ। किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आ रही भूमिका चावला ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि सालों पहले उनके हाथ से जब वी मेट निकल गई थी, जिसके लिए फर्स्ट चॉइस वो थीं। बाद में इस फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दिखाई दीं, जो उनके करियर की बेस्ड मूवी बनी।

Jab We Met के लिए फर्स्ट चॉइस थीं Bhumika Chawla, बोलीं 'मुझे बुरा लगा कि ये फिल्म...'

Jab We Met के लिए फर्स्ट चॉइस थीं Bhumika Chawla, बोलीं 'मुझे बुरा लगा कि ये फिल्म...'

भूमिका चावला ने इंटरव्यू के दौरान बताया है, 'एक ही बार मुझे बुरा लगा था, जब मैंने जब वी मेट साइन की और नहीं हुई। मैं और बॉबी इस मूवी के लिए फर्स्ट चॉइस थे। उस वक्त इसका नाम ट्रेन होने वाला था। इसके बाद फिल्म में मैं और शाहिद आए, फिर इसमें शाहिद और आयशा टाकिया के लिए बात हुई और अंत में जब वी मेट शाहिद और करीना के साथ बनी। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती रहती हैं। मुझे बस एक बार बुरा लगा लेकिन फिर में आगे बढ़ गई। मैं अब इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस भी साइन की थी लेकिन ये नहीं बनी।'

End of Feed