अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' में इस हसीना ने बनाई जगह, फिल्म में मिला ये खास रोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2025, 06:32 PM IST

New Actress Join Akshay Kumar Bhooth Bangla: प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार और तब्बू की फिल्म 'भूत बंगला' में अब एक और हसीना की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट में एक्ट्रेस के रोल को लेकर भी खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस का नाम जो फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएगी।

New Actress Join Akshay Kumar Bhooth Bangla: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म स्काई फोर्स की वजह से सुर्खियों में बने हुए। अक्षय कुमार की ये फिल्म आते ही बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म स्काई फोर्स को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अक्षय कुमार 'स्काई फोर्स' के अलावा अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर भी खबरों में है। अक्षय कुमार एक के बाद एक कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले हैं। इसी लिस्ट की एक फिल्म 'भूत बंगला' एक बार फिर से सुर्खियों में। इस फिल्म से अक्षय कुमार और तब्बू के बाद अब इस हसीना का नाम जुड़ रहा है।

New Actress Join Akshay Kumar Bhooth Bangla

'भूत बंगला' में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार और तब्बू की लीड रोल वाली फिल्म 'भूत बंगला' की फिल्म को लेकर एक बड़े अपडेट सामने आ रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में अब इस हसीना की एंट्री पक्की मानी जा रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'भूत बंगला' में मिथिला पालकर की जगह पक्की हो गई है। मिथिला पालकर फिल्म में अक्षय कुमार की बहन के रोल में नजर आने वाली हैं। मिथिला पालकर ने फिल्म की शूटिंग भी शूरू कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग मार्च 2025 तक खत्म हो सकती हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया है।

End of Feed