Bhola Motion Poster Video: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग मूवी भोला की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने एक मोशन पोस्टर वीडियो के जरिए भोला (Bhola) की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसमें वो बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। मोशन पोस्टर वीडियो में अजय देवगन का खूंखार लुक दिख रहा है। उनके बड़े-बड़े बाल और माथे पर लगी राख दर्शकों को भोला के लिए एक्साइट कर रही है।
Bhola Motion Poster Video
जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म भोला का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, ‘अजय देवगन और तब्बू (Tabu) की अपकमिंग फिल्म भोला का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ अमाला पॉल भी अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म भोला 30 मार्च 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
AJAY DEVGN - TABU: ‘BHOLAA’ NEW MOTION POSTER ARRIVES… #Bholaa [#3D] stars #AjayDevgn, #Tabu and #AmalaPaul…… t.co/Jl1nlJUSKv
— ANI (@ANI) Dec 20, 2022
साउथ फिल्मकारों को कॉपी करते दिखे अजय देवगन
कलाकार अजय देवगन ने भोला का मोशन पोस्टर साउथ फिल्मकारों की तरह रिलीज किया है। इन दिनों साउथ की फिल्में दर्शकों के बीच काफी धमाल मचा रही है। साउथ के निर्माता जब भी अपनी फिल्मों का मोशन पोस्टर रिलीज करते हैं, तो उसमें काफी सारे रंग और लाउड बैकग्राउंड साउंड होता है। फिल्म भोला के टीजर में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि अजय देवगन साउथ फिल्मकारों के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं।
कैथी की रीमेक है अजय देवगन की भोला
जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें अजय देवगन की भोला साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। कैथी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद अजय देवगन ने इसे हिन्दी में बनाने का फैसला किया। फिल्म भोला का डायरेक्शन अजय देवगन खुद कर रहे हैं। अजय देवगन इससे पहले रनवे 34 और शिवाय जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं।
