Bhediya BO Day 2: दूसरे दिन बढ़ा 'भेड़िया' का कलेक्शन, किया इतने करोड़ का बिजनेस

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 27, 2022, 07:21 AM IST

Bhediya day 2 box office collection: भेड़िया के मेकर्स को उम्मीद है कि रविवार के दिन फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलेगा और इसके कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल देखने मिलेगा। अगर तीसरे दिन फिल्म कमाल दिखाती है तो इसके हिट होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

Bhediya Box Office Collection Day 2 : वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में आ चुकी है। लंबे समय से फैन्स को इस फिल्म का इंतजार था और जबसे ट्रेलर सामने आया था, तभी से तमाम दर्शकों के बीच फिल्म देखने का खासा उत्साह बन गया था। भेड़िया फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। लगभग 60-70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Bhediya box office

Bhediya box office

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7.48 करोड़ के आसपास कमाई की है। देखा जाए तो बजट के हिसाब से फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन ठीक ठाक है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 7.37 करोड़, तेलुगू में 10 लाख और तमिल भाषा में एक लाख का बिजनेस किया था। वहीं, अब इसके दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक भेड़िया की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया है। जी हां, इसी के साथ फिल्म भेड़िया का कुल कलेक्शन 17.48 करोड़ हो गया है।

End of Feed