Bharat Ka Gaana: ग्लोबल लैंडस्केप पर भारतीय गानों की धूम, दुनियाभर के संगीतप्रेमियों के कानों में घोल रहे हैं शहद

Bharat Ka Gaana: वेव्स समिट 2025 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संगीत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने की बात कही, जिसको ध्यान में रखते हुए भारत के अपने ऐप गाना ने #BharatKaGaana कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन के अंतर्गत दुनियाभर के संगीतप्रेमी भारतीय म्यूजिक को एन्जॉय कर रहे हैं।

Bharat Ka Gaana: भारतीय संगीत सालों पुराना है, जिसको चाहनेवाले देश-दुनिया में मौजूद हैंं। पीढ़ियों की मेहनत ने भारतीय म्यूजिक को समृद्ध किया है, जिस कारण इसने पॉप कल्चर के जमाने में भी अपनी पहचान नहीं खोई है। अगर भारतीय सभ्यता का इतिहास उठाकर देखा जाएगा तो इसमें भारतीय संगीत का महत्वपूर्ण योगदान नजर आएगा। 2025 में हमारे देश का संगीत अपना दायरा बढ़ा रहा है और विश्वपटल पर पहचान बना रहा है।

Gaana

डिजिटल युग में देश के संगीतप्रेमियों के बीच में ही नहीं बल्कि विश्वभर के संगीतप्रेमियों के बीच में रीजनल कंटेंट की डिमांड बढ़ती नजर आ रही है। दुनियाभर में भारतीय संगीत की बढ़ रही डिमांड को भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री अच्छे से समझ रही है। EY की ताजा रिपोर्ट की मानें तो मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री साल 2024 में 2.3 ट्रिलियन डॉलर की हो गई थी, जो साल 2027 में बढ़कर 3.1 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इसमें भारतीय संगीत इंडस्ट्री का बड़ा योगदान है।

End of Feed