बॉलीवुड

SCOOP: Bhagam Bhag 2 में 2-2 हसीनाओं संग रोमांस करेंगे Akshay Kumar

Bhagam Bhag 2 Casting News: अक्षय कुमार जल्द ही अपनी सफल फिल्म भागम भाग 2 के सीक्वल में दिखाई देंगे, जिसकी कास्टिंग इन दिनों जोर-सोर से चल रही है। अगर खबरों की मानें तो इस मूवी में अक्षय कुमार एक नहीं बल्कि 2-2 हसीनाओं के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।

Image

Bhagam Bhag 2

Bhagam Bhag 2 Casting News: सालों पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार और गोविंदा की क्लासिक कॉमेडी मूवी भागम भाग इन दिनों अपने सीक्वल को लेकर चर्चा में है, जिसमें खिलाड़ी कुमार लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म भागम भाग 2 में अक्षय कुमार एक नहीं बल्कि 2-2 हसीनाओं के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने इन दोनों हसीनाओं को फाइनल कर लिया है और जल्द ही भागम भाग 2 की शूटिंग शुरू होने वाली है। (इसे भी पढ़ें: गोलमाल 5 में साउथ का तड़का लगाने आ रही है ये एक्ट्रेस, फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट)

मीनाक्षी चौधरी-आयशा खान दिखेंगी 'भागम-भाग 2' में

अगर वैरायटी इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो भागम भाग 2 के मेकर्स ने अक्षय कुमार के अपोजिट मीनाक्षी चौधरी और आयशा खान को साइन किया है। जहां मीनाक्षी चौधरी को मेकर्स आधिकारिक तौर पर ऑनबोर्ड कर चुके हैं तो वहीं आयशा खान के साथ बात हो चुकी है और उनके साथ भी जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट साइन हो जाएगा। फिल्म भागम भाग 2 की कहानी पूरी तरह से नई होगी, जिसके लिए मेकर्स ने इन दोनों हसीनाओं को साइन किया है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla: अक्षय कुमार ने जारी किया हॉरर कॉमेडी का मोशन पोस्टर, बोले '10 को देने आ रहे हैं दस्तक...')

Meenakshi

Meenakshi

Ayesha Khan

Ayesha Khan

मनोज बाजपेयी के अपोजिट भी दिखेगी हॉट हसीना

रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया है कि भागम भाग 2 के मेकर्स एक और हसीना की तलाश में हैं जो फिल्म में मनोज बाजपेयी के अपोजिट नजर आएगी। इस हसीना को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। मेकर्स कहानी के मुताबिक इस हसीना की तलाश कर रहे हैं। बताते चलें कि फिल्म भागम भाग में गोविंदा अहम किरदार में दिखाई दिए थे। भागम भाग 2 में उनकी जगह मनोज बाजपेयी को साइन किया गया है। इस कारण कई सारे गोविंदा फैंस निराश और परेशान हैं क्योंकि वो भागम भाग 2 में भी अपनी हीरो नं. 1 को ही देखना चाहते थे। भागम भाग 2 में मनोज बाजपोयी, गोविंदा वाला जादू चला पाएंगे या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। भागम भाग 2 में अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, मीनाक्षी चौधरी और आयशा खान के साथ-साथ परेश रावल भी लीड रोल में दिखेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article