Golmaal 5 Update: बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'गोलमाल' (Golmaal 5) अब पांचवें पार्ट के साथ धमाल मचाने वाली है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। मूवी में अक्षय, अजय देवगन और उनकी कॉमेडी टीम के खिलाफ खड़े होंगे। दोनों सुपरस्टार्स का यह ऑन-स्क्रीन टकराव फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है। इस बीच फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मूवी में साउथ की ये पॉपुलर हसीना दिखाई देंगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
ये भी पढ़ें- गोलमाल 5 में हुई अक्षय कुमार की एंट्री
गोलमाल 5 में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री
फिल्म गोलमाल 5 के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। रोहित शेट्टी की इस पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने कल मुंबई में शूटिंग शुरू की। पहले शेड्यूल में अजय देवगन को छोड़कर ज्यादातर मुख्य कलाकार मौजूद थे। अजय कल यूनिट में शामिल होंगे। इस नई कड़ी में पुराना खुमार बरकरार रहेगा और अब इसमें साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियामणि भी जुड़ गई हैं। वे अहम रोल में हैं और पहले ही अपनी शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। पहला शेड्यूल करीब एक महीने चलेगा। पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अक्षय कुमार भी अजय और उनकी टीम के साथ बड़े कॉमिक फेस-ऑफ में होंगे।
गोलमाल 5 में नजर आएंगे ये स्टार्स
गोलमाल 5 में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े वापस लौट रहे हैं। जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर भी अपने रोल में होंगे। लेकिन करीना कपूर खान इस बार नहीं होंगी। गोलमाल फ्रैंचाइजी इस साल 20 साल पूरे कर रही है। 2006 में 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से शुरू हुई यह सीरीज अब तक 600 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। अब सभी लोग फिल्म गोलमाल 5 को देखने के लिए बेताब हैं।
