बॉलीवुड

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार ने जारी किया हॉरर कॉमेडी का मोशन पोस्टर, बोले '10 को देने आ रहे हैं दस्तक...'

Bhooth Bangla's Motion Poster: मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का मोशन पोस्टर अक्षय कुमार ने जारी कर दिया है। इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जानिए यह फिल्म कब रिलीज होगी।

Image

Pic Credit: Akshay Kumar/Instagram

Bhooth Bangla's Motion Poster: साल 2026 में रिलीज होने जा रही 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। खास बात यह है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 'भूत बंगला' के लिए लगभग 14 सालों बाद हाथ मिलाया है। फैन्स के बढ़ते उत्साह को देखने के बाद अब अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' का मोशन पोस्टर जारी दिया है। इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नया लुक भी नजर आ रहा है, जिसकी तारीफ फैन्स कर रहे हैं।

'भूत बंगला' का जारी हुआ मोशन पोस्टर

बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का मोशन पोस्टर जारी करते हुए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'दस को देंगे दस्तक, इंतजार कर तब तक। तो चलिए शुरू करते हैं मौजमस्ती।' अक्षय कुमार ने बता दिया है कि उनकी हॉरर कॉमेडी मूवी 10 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार को क्लासिक अंदाज में वापसी करते हुए देखा जा सकता है। वो एक रहस्यमय सिंहासन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Virosh wedding: शादी से पहले विजय-रश्मिका ने एन्जॉय किया जापानी डिनर से लेकर पूल वॉलीबॉल, पिक्स हुईं वायरल)

अक्षय कुमार की यह मूवी बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। इस फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत असरानीजी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित है और यह अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा निर्मित है। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार को आने वाले दिनों में फिल्म 'हैवान', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हेरा फेरी 3' जैसी कई फिल्मों में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article