Besharam Rang song से सामने आया Deepika Padukone का फर्स्ट लुक, फैंस की बढ़ीं धड़कनें

Deepika Padukone look from Besharam Rang song: फिल्म पठान (Pathaan) के मेकर्स ने बेशर्म रंग से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वो गोल्डन रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण के बोल्ड लुक ने फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है। दीपिका के फैंस लगातार उनकी बोल्डनेस को सलाम कर रहे हैं।

Deepika Padukone look from Besharam Rang song: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की नई फिल्म पठान जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी नजर आएंगे। फिल्म अगले साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के लिए रिलीज होगी, जिसके लिए मेकर्स ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म पठान के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वो गोल्डन रंग की बिकिनी पहने दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण की यह तस्वीर बेशर्म रंग गाने की है, जो 12 तारीख को दर्शकों के सामने होगा। बेशर्म रंग फिल्म पठान का पार्टी नम्बर है, जिसमें दीपिका पादुकोण कलाकार शाहरुख खान के साथ डांस करती दिखाई देंगी।

Besharam Rang song से सामने आया Deepika Padukone का फर्स्ट लुक

Besharam Rang song से सामने आया Deepika Padukone का फर्स्ट लुक

दीपिका पादुकोण के टोन्ड फिगर ने फैंस को किया दीवाना

End of Feed