Hum-Tum Rejected by these Stars: बॉलीवुड की हिट रॉम-कॉम मूवी हम-तुम आज भी फैंस की फेवरेट है। फिल्म दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मूवी में सैफ अली खान( Saif Ali Khan) और रानी मुखर्जी( Rani Mukerji) की हिट रोमांटिक जोड़ी थी। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी बहुत प्यार मिला था। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने बताया कि यह मूवी सैफ अली खान से पहले इन स्टार्स को ऑफर की गई थी। इन तीनों स्टार्स ने फिल्म को हाँ तो बोल दी लेकिन किन्हीं कारणों के चलते एक-एक कर तीनों ने इसे रिजेक्ट कर दिया।
कुणाल कोहली ( Kunal Kohli) ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म हम-तुम को याद करते हुए बताया कि सैफ अली खान( Saif Ali Khan) इसके लिए पहली पसंद नहीं थे। यह फिल्म पहले ऋतिक रोशन को ध्यान में रखकर बनाई जा रही थी। हालांकि ऋतिक रोशन इसे कर नहीं पाए, उन्होंने बताया कि ऋतिक रोशन को फिल्म की स्क्रिप्ट खूब पसंद आई थी, लेकिन एक्टर ने कहा कि मैं इस फिल्म को करीब एक-दो साल बाद करूंगा। क्योंकि मेरी बाकि फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
दूसरे एक्टर की बात करें तो ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) के मना करने के बाद यह फिल्म आमिर खान(Aamir Khan) के पास गई, लेकिन उस समय आमिर खान और रीना दत्ता का तलाक हो रहा था और एक्टर की मानसिक स्थिति ठिक नहीं थी, आमिर खान ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही इसे मना कर दिया। आमिर के बाद यह फिल्म विवेक ओबेरॉय के पास की, एक्टर काम करने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन वह इसमें कुछ बदलाव चाहते थे। मेकर्स के साथ उनकी नहीं बनी और वह फिल्म छोड़कर चले गए। उसके बाद आदित्य चोपड़ा ने सैफ अली खान को सजेस्ट किया था जिसके बाद हमने एक्टर से बात की और जब वह फिल्म में शामिल हुए उन्होंने कमाल कर दिखाया।
बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 21 साल हो गए हैं। 2004 में आई ये फिल्म फैंस के बीच खूब पॉपुलर हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट भी हुई थी।
