राम सेतु और थैंक गॉड से पहले भी बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं अक्षय कुमार और अजय देवगन, जानें कौन पड़ा किस पर भारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 11:13 AM IST

Ram Setu vs Thank God: 25 अक्टूबर को दो बिग बजट फिल्में रिलीज हो रहीं हैं जिनका लंबे समय से दर्शकों को इंतजार था। लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म रामसेतु और थैंक गॉड रिलीज होने जा रही है।

Ram Setu vs Thank God: अक्टूबर त्यौहारों का महीना है और इसी महीने दिवाली का त्यौहार भी है। दिवाली के अवसर पर फिल्में रिलीज करने को लेकर दिग्गज सितारों और फिल्म मेकर्स में होड़ लगी रहती है। यही वजह से कि दिवाली की रिलीज डेट कई महीनों पहले बुक हो जाती है। इस दिवाली भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रौनक रहने वाली है क्योंकि दो दिग्गज सितारों की फिल्में आपस में टकराने वाली हैं। दिवाली पर हिंदी सिनेमा के दो ऐसे सुपरस्टार टकराएंगे जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस क्लैश के लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है।

राम सेतु और थैंक गॉड से पहले भी बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं अक्षय कुमार और अजय देवगन, जानें कौन पड़ा किस पर भारी

बता दें कि 25 अक्टूबर को दो बिग बजट फिल्में रिलीज हो रहीं हैं जिनका लंबे समय से दर्शकों को इंतजार था। लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म रामसेतु रिलीज होने जा रही है। 25 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी। अक्षय कुमार, जैक्लीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा स्टारर यह फिल्म अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित है। वहीं इसी दिन यानी 25 अक्टूबर को अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड इसी दिन रिलीज होनी है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म बिजेनस के जानकार इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को अलग नजरिए से देख रहे हैं। हालांकि यह पहला अवसर नहीं है जब अक्षय कुमार और अजय देवगन की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने जा रही है। पहले भी इन दोनों सितारों की फिल्में साथ रिलीज हो चुकी हैं।

End of Feed