Batwara 1947 First Review: 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'बटवारा 1947' (Batwara 1947) 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी को लेकर दर्शकों के अंदर अलग ही बज दिखाई दे रहा है। रिलीज से एक दिन पहले फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने आमिर खान और अली फजल के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया और 'बटवारा 1947' की जमकर तारीफ की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'जनरेशन गटर' कमेंट करना Kangana Ranaut को पड़ा भारी, FIR पर 21 अगस्त को होगी सुनवाई)
'बंटवारा 1947' का पहला रिव्यू (Pic Credit: Instagram)
रमेश तौरानी ने की 'बटवारा 1947' की तारीफ
रमेश तौरानी ने थिएटर से आमिर खान और अली फजल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म को बेहद संवेदनशील और इमोशनल कहानी बताया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इंसान के जज्बे और मुश्किल समय में इंसानियत की अहमियत को सामने रखती है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को 'फर्स्ट डे, फर्स्ट शो' देखने की अपील भी की। रमेश के मुताबिक फिल्म इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में इंसान के हौसले और करुणा की याद दिलाती है।
सनी देओल समेत पूरी स्टारकास्ट की तारीफ
रमेश तौरानी ने फिल्म में सनी देओल के अभिनय की खास तौर पर तारीफ की। उन्होंने सनी की परफॉर्मेंस को दमदार बताया। इसके अलावा उन्होंने प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल के काम की भी सराहना की। फिल्म में अभिमन्यु सिंह ने विलेन का किरदार निभाया है। रमेश तौरानी ने उनके किरदार को भी शानदार बताया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: किसिंग वीडियो के वायरल होने पर Nikita Rawal ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'कुछ गलत नहीं किया...')
राजकुमार संतोषी के निर्देशन की भी हुई तारीफ
'बटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। रमेश तौरानी ने उनके निर्देशन की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बार फिर ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जो दर्शकों के दिल को छूती है। उन्होंने फिल्म में इंसानियत, भावनाओं और दिल को खूबसूरती से पेश करने के लिए निर्देशक की तारीफ की।
क्या है 'बटवारा 1947' की कहानी?
फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर पर आधारित है। इसमें सनी देओल एक मुस्लिम इंसान का किरदार निभा रहे हैं, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान चला जाता है। वहां उसे अपने नए घर में एक हिंदू महिला मिलती है, जिसका किरदार शबाना आजमी ने निभाया है। बदलते हालात और बढ़ते तनाव के बीच सनी देओल का किरदार उस महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है। साथ ही उसे अपने परिवार को भी सुरक्षित रखना है। फिल्म इसी संघर्ष और इंसानियत की कहानी को सामने लाती है।
प्रीति जिंटा की भी होगी वापसी
'बटवारा 1947' से प्रीति जिंटा करीब एक दशक बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वहीं यह फिल्म सनी देओल और उनके बेटे करण देओल की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी है। फिल्म में करण ने सनी देओल के बेटे का किरदार निभाया है। फिल्म में अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
'आवारापन 2' से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से मुकाबला होगा। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिलीज से करीब 48 घंटे पहले शुरू हुई थी। गुरुवार दोपहर तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 'बटवारा 1947' ने देशभर में पहले दिन के लिए करीब 30 हजार टिकट बेचे थे और लगभग 81 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। वहीं 'आवारापन 2' ने 1 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर करीब 3.25 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'बटवारा 1947' दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाती है।
