Batwara 1947 1st Review: Sunny Deol की मां Prakash Kaur नहीं रोक पाईं आंसू, इमोशनल सीन्स देख नम हुईं आंखें

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 जल्द ही सिनेमाघरों में होगी, जिसका पहला रिव्यू आ चुका है। सनी देओल की मां प्रकाश कौर ने ये इमोशनल फिल्म देख ली है और वो अपने आंसू नहीं रोक पायी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सनी देओल ने मां प्रकाश कौर को दिखाई 'बंटवारा 1947'
  • प्रकाश कौर 'बंटवारा 1947' देखते हुए हो गईं इमोशनल
  • स्तवंत्रता दिवस पर रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'

Batwara 1947 Movie Review by Prakash Kaur: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बब्बर शेर सनी देओल अगले हफ्ते अपनी नई फिल्म बंटवारा 1947 लेकर आ रहे हैं, जिसका निर्माण खुद आमिर खान ने अपने बैनर तले किया है। बंटवारा 1947 को डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने बनाया है, जिन्होंने सनी के साथ घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। सनी और राजकुमार की जोड़ी इतने सालों बाद बड़े बर्दे पर लौट रही है, जिस कारण हर किसी को इससे बहुत सारी उम्मीदें हैं। बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो सनी पाजी की बंटवारा 1947 इन सभी उम्मीदों पर खरी भी उतरेगी क्योंकि ये ह्यूमन इमोशन्स को छूने में सफल रहेगी।

Batwara 1947 1st Review: Sunny Deol की मां Prakash Kaur नहीं रोक पाईं आंसू, इमोशनल सीन्स देख नम हुईं आंखें

Batwara 1947 1st Review: Sunny Deol की मां Prakash Kaur नहीं रोक पाईं आंसू, इमोशनल सीन्स देख नम हुईं आंखें

बॉलीवुड इनसाउडर्स ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित है, जिसमें लाखों लोगों की जानें गई थीं। अगर फिल्म बंटवारा 1947 से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें सनी देओल का परिवार भी पहुंचा था। सनी पाजी ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए बताया है कि उनका परिवार बंटवारा 1947 देखकर काफी रोया। सनी पाजी की मां प्रकाश कौर के दिल को भी इस कहानी ने छुआ है।

End of Feed