सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, डायरेक्टर अपूर्वा लखिया संग वायरल हुई तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2025, 07:55 PM IST

Battle of Galwan New Star: डायरेक्टर अपूर्वा लखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बन रही सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) में नए स्टार की एंट्री की खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं कौन है वो स्टार जो सलमान खान के साथ काम करने जा रहा है।

Battle of Galwan New Star: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक्शन फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल कुछ दिनों पहले फिल्म बैटल ऑफ गलवान से सलमान खान का नया लुक सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इन सब के बीच फिल्म बैटल ऑफ गलवान से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही हैं जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। खबर है कि फिल्म में बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की एंट्री होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या और इसका सच क्या है।

Battle of Galwan New Star

Image Source: Apoorva Lakhia Instagram

'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे अमिताभ

एक्टर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म बैटल ऑफ गलवान के सेट से सामने आई एक नई तस्वीर है। इस तस्वीर में फिल्म बैटल ऑफ गलवान के सेट पर डायरेक्टर अपूर्वा लखिया (Apoorva Lakhia) के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में अपूर्वा लखिया और अमिताभ बच्चन बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अपूर्वा लखिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जिसके बाद माना जा रहा है अपूर्वा लखिया की फिल्म में सलमान खान के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में आ सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने अमिताभ बच्चन की एंट्री को लेकर कुछ नहीं बोला है।

End of Feed