Salman Khan's Battle of Galwan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग को शुरू कर दिया है। इस मूवी के लिए सलमान खान ने काफी समय पहले तैयारियां शुरू कर दी थीं। इस समय सलमान खान लद्दाख में फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल को पूरा कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान गीतकार समीर अनजान (Sameer Anjaan) ने फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान स्टारर में 6 गाने होने वाले हैं, जिसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज किया जा रहा है।
Image Source: YouTube
'बैटल ऑफ गलवान' में होंगे 6 गाने
फ्राइडे टॉकीज के साथ बात करते हुए समीर अनजान ने कहा, 'सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' में मैंने हिमेश के साथ काम किया है। बहुत ही कमाल की हिस्टोरिकल पिक्चर है। इस मूवी का म्यूजिक भी बहुत जबरदस्त हुआ है। इसमें 5 से 6 गाने हैं। अभी यह फिल्म लद्दाख में शूट हो रही है। वहां से आकर फिर वो लोग मुंबई में थोड़ी बहुत शूटिंग करेंगे।' समीर अनजान ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मूवी के लिए 5 गाने लिखे हैं।
सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस मूवी के मेकर्स ने सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया है। फिल्म में अभिलाष चौधरी, ज़ेन शॉ, सिद्धार्थ मूली, हीरा सोहल, अभिश्री सेन, विपिन भारद्वाज और निर्भय चौधरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिस के रोल में देखा जाएगा।
