Shaktimaan: रणवीर-मुकेश की वजह से बेसिल जोसेफ के 2 साल हुए बर्बाद, अनुराग कश्यप ने सुनाई दर्दनाक कहानी

Basil Joseph on Shaktimaan: साउथ डायरेक्टर बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Jashyap) से बात करते हुए ये खुलासा किया कि 'शक्तिमान' (Shaktimaan) के चक्कर में उनके दो साल बर्बाद हो गए। फिल्म 'शक्तिमान' के लिए मेकर्स रणवीर सिंह के लिए साइन करना चाहते थे, जिसके लिए मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) तैयार नहीं हुए। मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' के ओरिजनल क्रिएटर हैं, जिनका मानना है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस रोल के लिए परफेक्ट नहीं हैं।

Basil Joseph on Shaktimaan: साउथ डायरेक्टर बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) का नाम बीते दिनों बॉलीवुड प्रोजेक्ट 'शक्तिमान' के साथ जुड़ा था। इस प्रोजेक्ट को वो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ बनाने वाले थे, जिसका ऐलान भी हो चुका था लेकिन अंत में 'शक्तिमान' के ओरिजनल क्रिएटर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने अपनी असहमति जता दी और ये प्रोजेक्ट अटक गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) को लगता है कि 'शक्तिमान' के रोल के लिए साफ इमेज का एक्टर होना चाहिए। रणवीर सिंह के नाम के साथ न्यूड फोटोशूट जैसा विवाद जुड़ा है, जिस कारण वो इस रोल के लिए फिट नहीं हैं। मुकेश खन्ना की असहमति के बाद मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को होल्ड पर रख दिया लेकिन इस चक्कर में डायरेक्टर बेसिल जोसेफ के 2 साल बर्बाद हो गए।

Basil on Shaktimaan

Image Source: Shaktimaan/Ranveer

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने बेसिल के साथ अपनी मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए बताया है कि शक्तिमान की वजह से बर्बाद हुए वक्त की वजह से डायरेक्टर काफी निराश हैं। अनुराग कश्यप ने बताया कि जब वो बेसिल से मिले तो उन्होंने कहा, "हे भगवान... आप बॉलीवुड में कैसे सर्वाइव कर रहे हो? बॉलीवुडवालों के चक्कर में तो मेरे 2 साल बर्बाद हो गए।" अनुराग ने खुलासा किया कि उन्होंने बेसिल को मजाक-मजाक में जवाब दिया कि इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है।

End of Feed