'शोर बढ़ गया है' Sameer Anjaan ने Gen Z बॉलीवुड म्यूजिक पर कसा तंज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2026, 12:52 PM IST

प्रसिद्ध गीतकार समीर अनजान (Sameer Anjaan) ने आजकल के बॉलीवुड गानों पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि Gen Z के लिए बनाए जा रहे गाने अब संगीत नहीं, सिर्फ शोर बन गए हैं।

Sameer Anjaan on Gen Z Bollywood Music: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) के गानों को लिखने वाले और फेमस गीतकार समीर अंजान (Sameer Anjaan) इन दिनों अपने गानों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। समीर अंजान के बयान अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। समीर अंजान अभी पुराने गानों से जुड़ी स्टोरी बताते हुए नजर आते है, तो कभी उनका किसी मुद्दे पर दिया बयान वायरल हो जाता है। इन सब के बीच समीर अंजान का एक नया बयान सामने आया है। समीर अंजान ने आजकल के बॉलीवुड गानों को लेकर अपनी राय रखी है। तो चलिए जानते हैं समीर अंजान ने आजकल के गानों को लेकर क्या बोल दिया है, जिसने हलचल मचा दी है। (इस भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद 'Tere Naam' गाना सुनकर रो देते थे सलमान खान, समीर अंजान ने किया बड़ा खुलासा)

Sameer Anjaan on Gen Z Bollywood Music

समीर अंजान ने नए म्यूजिक पर दिया रिएक्शन (Sameer Anjaan Instagram)

समीर अंजान ने दिया ये बयान

समीर अंजान एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि समीर अंजान का एक बयान है। DNA India से बातचीत में समीर अंजान ने आज के बॉलीवुड संगीत की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'आजकल शोर बहुत बढ़ गया है। साउंड में शब्द खो गए हैं।' उन्होंने बताया कि गीतों के बोल तेज और भारी संगीत में दबते जा रहे हैं और ये असंतुलन सिर्फ अलग-अलग गानों को नहीं बल्कि पूरी फिल्म को नुकसान पहुंचा रहा है। समीर अंजान का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें:Battle of Galwan: सलमान खान की फिल्म में होंगे जबरदस्त सॉन्ग्स, समीर अनजान ने किया खुलासा)

समीर अंजान लॉन्च किया म्यूजिक प्लेटफॉर्म

इस बयान के अलावा समीर अंजान अपने नए म्यूजिक प्लेटफॉर्म को लेकर भी चर्चा में है। समीर अंजान ने अभी हाल ही में अपना म्यूजिक प्लेटफॉर्म ‘औमोरा' (Aumora) लॉन्च किया है। इसके जरिए वह एक बार फिर मेलोडियस संगीत को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। औमोरा को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

End of Feed