Madhubala Biopic: मधुबाला (Madhubala) की बायोपिक पर लंबे समय से काम चल रहा है। पहले खबर आई थी कि सारा अर्जुन (Sara Arjun) दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला का रोल निभाएंगी। लेकिन अब इस फिल्म के लिए एक नई अभिनेत्री का नाम चर्चा में आ गया है। मधुबाला की जिंदगी और करियर पर आधारित इस बायोपिक को लेकर बॉलीवुड में काफी उत्सुकता है। फिल्म में मधुबाला की भूमिका निभाने के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि मधुबाला की बायोपिक में अब किस अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है। (ये भी पढ़ें-कियारा का पत्ता कटते ही साउथ की इस हसीना ने लपका मुधबाला का रोल, SLB ने भी लगाई मुहर!!)

तो ये एक्ट्रेस निभाएंगी मधुबाला का रोल? (pic credit-instagram)
मधुबाला बायोपिक के लिए इस एक्ट्रेस का नाम आया सामने
मधुबाला की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री की तलाश तेज हो गई है। कई बड़ी नामों के साथ अब शरवरी वाघ को भी इस रोल के लिए विचार किया जा रहा है। न्यूज18 शोशा की रिपोर्ट के अनुसार, शरवरी को मधुबाला के रोल के लिए टॉप चॉइस में शामिल किया गया है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह साफ नहीं है कि औपचारिक चर्चा चल रही है या शरवरी ने साइन कर लिया है। मधुबाला की बायोपिक बॉलीवुड की सबसे चर्चित आने वाली फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले सारा अर्जुन, कल्याणी प्रियदर्शन, साई पल्लवी और अनीत पड्डा को इस रोल के लिए संपर्क किया गया था। हाल ही में रिपोर्ट्स में अनीत पड्डा को इस रोल के लिए मजबूत दावेदार बताया गया था। (ये भी पढ़ें-105 बार बदला गया था 6 मिनट 16 सेकेंड का ये सुपरहिट गाना, बाथरूम में खड़े होकर किया गया था रिकॉर्ड)
शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्में
फिल्म मधुबाला का निर्देशन जसमीत के. रीन कर रही हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स फिल्म डार्लिंग्स का निर्देशन किया था। मेकर्स जल्द ही कास्ट के बारे में और डिटेल्स जारी करने वाले हैं। शरवरी वाघ फिलहाल आदित्य चोपड़ा की पहली महिला जासूस फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट अब 10 जुलाई 2026 कर दी गई है। इसके अलावा शरवरी के पास मुंज्या 2 और आयुष्मान खुराना के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है।
