Bandar Movie X Review: एक्टिंग देख लोगों ने लॉर्ड बॉबी को किया सलाम, कमजोर स्क्रीनप्ले ने किया निराश

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 5, 2026, 11:32 AM IST

Bandar Movie X Review: बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म बंदर (Bandar) को देखने के बाद लोगों ने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। फिल्म बंदर को लेकर लोग मिला जुला रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

Bandar Movie X Review: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म बंदर (Bandar) आज यानी 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही गदर काट दिया है। फिल्म बंदर की स्टोरी को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। साथ ही साथ लोग बॉबी देओल की एक्टिंग को लेकर भी बात कर रहे हैं। बॉबी देओल की फिल्म बंदर को देखने के बाद लोगों ने रिव्यू देने शुरू कर दिए है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं लोग फिल्म बंदर को लेकर क्या लिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Baatein Dil Se: "मुझे बॉलीवुड नाम से चिढ़...", दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद करके भावुक हुए Bobby Deol)

Bandar Movie X Review

फिल्म बंदर का एक्स रिव्यू (Image Source: Bandar Movie)

लोगों को पसंद आई 'बंदर'?

बॉबी देओल की फिल्म बंदर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म बंदर का एक्स रिव्यू है। बॉबी देओल की फिल्म बंदर को देखने के बाद लोग एक्स पर रिएक्शन देते दिखाई दिए। किसी का ध्यान फिल्म बंदर की स्टोरी ने अपनी तरफ खींचा, तो कोई बॉबी देओल की एक्टिंग का दीवाना हो गया। इसके कुछ यूजर्स फिल्म बंदर में कमी निकालते नजर आए। लोगों को फिल्म बंदर का स्क्रीनप्ले काफी कमजोर लगा। लोगों को रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अगर सोशल मीडिया मिले रिएक्शन के हिसाब से देखना जाए तो फिल्म बंदर एक ठीक-ठाक फिल्म है। (ये भी पढ़ें: Baatein Dil Se Podacast: Dharmendra के निधन के बाद ऐसा हो गया है Bobby Deol का हाल, 'बंदर' एक्टर ने खोला राज)

पहले दिन होगा इतना कलेक्शन

एक्टर बॉबी देओल की फिल्म बंदर का ज्यादा बज नहीं बन पाया है, इसका असर मूवी की कमाई पर भी देखने को मिलने वाला है। फिल्म बंदर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से कम कलेक्शन करने वाली है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बॉबी देओल की फिल्म बंदर की कमाई वीकेंड पर बढ़ सकती है। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद और राज बी. शेट्टी अहम रोल में है। फिल्म बंदर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End of Feed