बॉलीवुड

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: फुल पैसा वसूल है वरुण धवन की फिल्म, दिखेगी दमदार कॉमेडी

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को देखने के बाद अब लोगों ने अपनी राय देना शुरू कर दिया है। दर्शकों को यह मूवी पसंद आई है।

Image

लोगों की पसंद आई 'है जवानी तो इश्क होना है' (Pic Credit: X)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: मशहूर निर्माता-निर्देशक डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) आज यानी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। इस फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) लीड रोल में नजर आ रही हैं। दर्शकों के अंदर 'है जवानी तो इश्क होना' के क्रेज भी साफ देखा जा सकता है। खास बात यह है कि वरुण धवन स्टारर के सुबह के शोज देखने के बाद अब लोगों ने एक्स अकाउंट पर 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने वरुण धवन की इस रोमांटिक कॉमेडी को फुल पैसा वसूल बताया है। (इसे भी पढ़ें: 'पब्लिसिटी के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं...' हिना खान पर फूटा Shilpa Shinde का गुस्सा?)

जानिए कैसी है 'है जवानी तो इश्क होना है'

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को देखकर एक यूजर ने बताया कि इस मूवी की कहानी में ज्यादा दम नहीं है। यह मूवी बहुत ज्यादा लंबी नहीं लेकिन आपको देखते हुए बहुत फ्लैट दिखती है। वरुण धवन अपने डायलॉग से फैन्स को इम्प्रेस करने में कामयाब होते दिखाई दे नहीं हैं। मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय का काम ठीक-ठाक है। हैरानी की बात यह है कि 'बंदर' देखने के बाद आपको 'है जवानी तो इश्क होना है' उतनी अच्छी नहीं लगाने वाली है। (इसे भी पढ़ें: Bandar Cast Fees: बजट की आधी फीस ले गए बॉबी देओल, सपना-सान्या को मिली इतनी सैलरी)

वहीं दूसरी ओर कई एनालिस्ट ने वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को 3.5 स्टार दिया है। उन्होंने इस रोमांटिक कॉमेडी को फुल पैसा वसूल बताया है। दर्शकों के एक हिस्से को फिल्म ज्यादा खास नहीं लगी है तो वहीं दूसरी ओर कईयों ने इसे बड़े पर काफी एन्जॉय भी किया है।

ओपनिंग डे पर इतने करोड़ कमाएगी 'है जवानी तो इश्क होना है'

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 से 10 करोड़ रुपये के लगभग कमाई करने में सफल रहने वाली है। इस मूवी में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राकेश बेदी, कुब्रा सैत, राजेश कुमार, अली असगर और मनोज पाहवा सहित कई कलाकर अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article