बॉलीवुड

विश्व पर्यावरण दिवस पर Jackie Shroff ने किया वृक्षारोपण, 'ट्री आर्मी' के साथ मिलकर लगाए 4500 पौधे

Jackie Shroff World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जैकी श्रॉफ ने सांगली में ट्री आर्मी के साथ मिलकर कई हजार पौधे लगाए। जैकी श्रॉफ ने इस मौके पर लोगों से पेड़ लगाने की अपील की।

Image

'ट्री आर्मी' के साथ आए जैकी श्रॉफ (Image Source: Times Now)

Jackie Shroff World Environment Day 2026: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर और नेचर लवर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक बेहद खूबसूरत और अनोखी पहल की है। महाराष्ट्र के सांगली जिले में उन्होंने सैकड़ों एकड़ जमीन पर हजारों पौधे लगाए। जैकी श्रॉफ ने न सिर्फ खुद पौधे लगाए, बल्कि पूरे देश की जनता से भी पेड़ लगाने की अपील की। जैकी श्रॉफ सांगली के गार्डी-घानवड मैदान में पहुंचे, जहां उन्होंने 4500 पौधों का वृक्षारोपण किया। इस मुहिम में खानापुर-आटपाडी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना विधायक सुहास बाबर भी उनके साथ जुड़े। जैकी श्रॉफ ने इस दौरान नेचर को लेकर बयान भी दिया जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Exclusive: Jackie Shroff को बर्थडे पर खल रही है बेटे Tiger Shroff की कमी, बोले 'मैं केक काटने में भरोसा...')

जैकी श्रॉफ ने कही ये बात

इस अवसर पर जैकी श्रॉफ ने कहा, 'तुम फूल दोगे तो फूल ही मिलेगा, पत्थर दोगे तो पत्थर ही मिलेगा। इसलिए कोई आलोचना करे तो शांत रहना चाहिए। किसी के पैर काटकर हम ऊंचे नहीं बन सकते।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'सिर्फ बोलने वाले और असल में काम करने वाले लोगों में बड़ा अंतर होता है। धरती हमारी मां है और उसकी रक्षा करना हर इंसान का फर्ज है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाओ।' जैकी श्रॉफ ने 'ट्री आर्मी' के इस जन आंदोलन की खूब तारीफ की और इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का संकल्प जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैकी श्रॉफ ने स्थानीय शिवसेना विधायक सुहास बाबर की भी जमकर तारीफ की। (ये भी पढ़ें: 'कमिश्नर तो होगा ही ना' Khalnayak Returns में एंट्री पर जैकी श्रॉफ ने लगाई पक्की मुहर, संजय दत्त संग मचाएंगे धमाल)

विधायक ने बताया प्लान

विधायक सुहास बाबर ने बताया कि 'हमने फैसला किया है कि विधानसभा चुनाव में जितने वोट मिले थे, उतने ही पौधे लगाएंगे। अगले दो साल में हम 78 हजार पौधे लगाने वाले हैं।' उन्होंने आगे बताया कि 'ट्री आर्मी' किसी एक पार्टी की मुहिम नहीं है, बल्कि ये पूरे समाज की मुहिम है। विधायक सुहास बाबर ने कहा कि जैकी श्रॉफ के इस अभियान में जुड़ने से अब ये मुहिम पूरे देश में चर्चा में आएगी। विटा से शुरू हुई ये ट्री आर्मी अब पूरे देश और दुनिया तक पहुंचेगी।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article