बॉलीवुड

Baatein Dil Se Podacast: Dharmendra के निधन के बाद ऐसा हो गया है Bobby Deol का हाल, 'बंदर' एक्टर ने खोला राज

Baatein Dil Se Podacast: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल हाल ही में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र के बारे में बात की।

Image

कैसा महसूस कर रहे हैं बॉबी देओल? (pic credit-Baatein Dil Se Podacast)

Baatein Dil Se Podacast: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी देओल जल्द ही फिल्म बंदर में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म बंदर का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। बॉबी देओल की ये फिल्म कल यानी 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच बॉबी देओल टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में नजर आए। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए। साथ ही बॉबी देओल ने बताया कि पिता धर्मेंद्र की मौत के बाद वो कैसा महसूस कर रहे हैं? (ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: "मुझे बॉलीवुड नाम से चिढ़...", दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद करके भावुक हुए Bobby Deol)

कैसा महसूस कर रहे हैं बॉबी देओल?

टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में बॉबी देओल ने कहा कि अब उन्हें अपनी करियर में और बेहतर करने की प्रेरणा मिल रही है, क्योंकि उनके पिता ने उन्हें सफल होते देखा था। उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा अचीवमेंट हमेशा यही रहेगा कि वे धर्मेंद्र के बेटे हैं। बॉबी ने बताया कि पिता को खोना बहुत मुश्किल था क्योंकि वे बहुत खास इंसान थे। उन्होंने कहा, 'पापा भगवान के बच्चे थे। उनके जैसे लोग कम आते हैं और दोबारा नहीं आते। मेरा सबसे बड़ा गर्व यही है कि मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं।" जब पिता जीवित थे तब भी बॉबी जानते थे कि उन्हें फिल्मी दर्शक बहुत प्यार करते हैं, लेकिन पिता के जाने के बाद फैंस अब और ज्यादा बताते हैं कि वे उन्हें कितना चाहते थे।

भावुक हुए बॉबी देओल

बॉबी देओल ने आगे कहा, "पिछले पांच-छह महीनों में मैं दुनिया में जाता हूं, लोगों से पापा के लिए इतना प्यार मिलता है। मुझे लगता है कि पापा इन लोगों के जरिए मुझे प्यार दे रहे हैं। शायद भगवान चाहते थे कि वे इस इंडस्ट्री में रहें ताकि वे इतने सारे लोगों तक पहुंच सकें और उनके दिल छू सकें।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत लकी हूं कि मैंने अपने पिता के साथ 57 साल बिताए।' बातचीत के दौरान बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। बारे उन्होंने कहा कि पिता उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। पिता के जाने के बाद अब वे और ज्यादा मेहनत करना चाहते हैं। "पापा ने मुझे सफल होते देखा था। अब मैं और ज्यादा सफल होना चाहता हूँ। सफलता का मतलब है अच्छा काम करना और हर फिल्म में अपनी मेहनत के लिए सराहना मिलना।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article