बॉलीवुड

Baatein Dil Se: "मुझे बॉलीवुड नाम से चिढ़...", दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद करके भावुक हुए Bobby Deol

टाइम्स नाउ के मशहूर पॉडकास्ट बातें दिल से विद नाविका कुमार पर बंदर एक्टर बॉबी देओल पहुंचे, जहां वो पिता धर्मेंद्र को याद करके भावुक हो गए। बॉबी देओल ने शो पर ओटीटी VS थिएटर पर भी बात की।

Image

Batein Dil Se शो पर पहुंचे बॉबी देओल, दिल खोलकर की बात (Image Source: Times Now)

KEY HIGHLIGHTS
  • बातें दिल से पॉडकास्ट पर पहुंचे बॉबी देओल
  • पिता धर्मेंद्र को याद करके बॉबी देओल की आंखों में आए आंसू
  • फेक बॉलीवुड फ्रेंडशिप्स पर बॉबी ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल हमेशा से ही अपने दिल की बातें फैंस के साथ करने के लिए जाने जाते रहे हैं। टाइम्स नाउ के फेमस पॉडकास्ट शो बातें दिल की विद नाविका कुमार पर एक दफा फिर से बॉबी देओल ने खुलकर फैंस के साथ बात की है और बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर पिता धर्मेंद्र की मृत्यु तक कई बड़े खुलासे किए हैं। बॉबी देओल को दूसरा जन्म ओटीटी से मिला है, जिस पर भी उन्होंने अपने विचार साझा किए हैं और ओटीटी वर्सिज सिनेमा पर खुलकर बात की है। (ये भी पढ़ें: 'बस PR है...' रामायण-वाराणसी के भारी भरकम बजट पर Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी)

पिता Dharmendra को याद करके भावुक हुए Bobby Deol

बॉलीवुड के सोल्जर बॉबी देओल ने इस साल अपने पिता धर्मेंद्र को खो दिया। धर्मेंद्र की मृत्यु से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक शोक की लहर है लेकिन बॉबी की क्या हालत है उन्होंने पहली बार फैंस को बताई है। बॉबी देओल ने बताया कि उनके पिता आखिरी समय तक काम की तलाश में थे। बॉबी के अनुसार, "एक दफा मैं काम के लिए जा रहा था तो पापा ने मुझे बुलाया और पूछा कि वो तेरी मैनेजर है? उससे कहना कि मेरे लिए भी कोई काम देख ले। आप सोचिए 89 साल की उम्र में भी वो काम तलाश रहे थे और उनमें वो आग जिंदा थी।" (ये भी पढ़ें: Bobby Deol की Bandar पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले बदले गए कई डायलॉग्स)

OTT VS थिएटर पर क्या बोले Bobby Deol?

कुछ समय पहले भारत में ओटीटी ने कदम रखा और उसके बाद तो जैसे सिनेमा से दूर हो चुके एक्टर्स को नया जीवनदान ही मिल गया। बॉबी देओल को भी दूसरा जन्म ओटीटी की वजह से ही मिला है। बॉबी ने बताया कि ओटीटी की वजह से लोगों को नए-नए किरदार प्ले करने का मौका मिल रहा है, जो उनका ड्रीम होता है। बॉबी देओल के अनुसार, "आजकल फिल्में ईमानदारी से बनाई नहीं जा रही हैं। हर कोई फॉर्मूला के पीछे भाग रहा है लेकिन फॉर्मूला चल नहीं रहा है।"

बॉबी देओल ने खोली बॉलीवुड की फेक दोस्ती की पोल

अभिनेता बॉबी देओल ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि बॉलीवुड में दोस्तियां असली नहीं हैं। लोग सामने कुछ और होते हैं और पीछे कुछ और होते हैं। बॉबी देओल के अनुसार, "यहां लोगों का भरोसा नहीं किया जा सकता है। लोग सामने कुछ और होते हैं और पीछे कुछ और ही बन जाते हैं। मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है कि मेकर्स मुझे मूवी में लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि आप फला लीड एक्टर या एक्ट्रेस से बात कर लो। मैंने कहा कि मैं उसे जानता हूं वो मुझे अपनी फिल्म में क्यों नहीं लेना चाहेगा?"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article