Baiju Bawara: नयनतारा के बाद Ranveer Singh की फिल्म के लिए फाइनल हुई ये हसीना, जानिए नाम

Alia Bhatt To Enter in Baiju Bawara: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह की फिल्म 'बैजू बावरा' में अब साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के बाद बॉलीवुड हीरोइन आलिया भट्ट की एंट्री होती नजर आ रही है।

Alia Bhatt To Enter in Baiju Bawara: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) काफी लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में उनकी दिलचस्प फिल्म 'बैजू बावरा' (Baiju Bawara) भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में दिखाई देंगे। इतना ही नहीं फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) का भी नाम सामने आया है। अब ताजा अपडेट यह है कि निर्माताओं ने 'बैजू बावरा' की लीड स्टारकास्ट को फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में एक ओर टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस की धांसू एंट्री होती नजर आ रही है।

Baiju Bawara Starcast

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म 'बैजू बावरा' में अब नयनतारा के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आ सकती हैं। आलिया भट्ट की एंट्री के साथ अब निर्माताओं ने फिल्म 'बैजू बावरा' की लीड स्टारकास्ट पर भी मुहर लगा दी है। मेकर्स जल्द ही फिल्म की लीड स्टारकास्ट को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

End of Feed