Prabhas के स्टैच्यू को देख भड़के बाहुबली डायरेक्टर, लोग बोले ये बाहुबली कम रावण ज्यादा लग रहा

Prabhas Statue in Mysore: दरअसल मैसूर के एक म्यूजियम में साउथ स्टार प्रभास के बाहुबली लुक का एक स्टैच्यू लगाया गया है. जिसे देखने के बाद बाहुबली के डायरेक्टर शोबू यार्लागड्डा ने ट्वीट किया है कि यह स्टैच्यू बिना किसी इज़ाज़त के लगाया गया है

Prabhas Statue in Mysore: बाहुबली स्टार प्रभास ( Prabhas) एक बात फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह अपनी अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि अपने स्टेच्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल कर्नाटक के मैसूर के एक म्यूजियम में प्रभास का वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। इस स्टैच्यू को देखकर बाहुबली डायरेक्टर का गुस्सा भड़क गया है। क्योंकि बिना किसी इजाजत के स्टैच्यू लगाया गया है.

Parbhas Statue in Mysore

दरअसल मैसूर के एक म्यूजियम में साउथ स्टार प्रभास के बाहुबली लुक का एक स्टैच्यू लगाया गया है. जिसे देखने के बाद बाहुबली के डायरेक्टर शोबू यार्लागड्डा ने ट्वीट किया है कि यह स्टैच्यू बिना किसी इज़ाज़त के लगाया गया है. वहीँ प्रभास के फैंस को भी उनका यह स्टॅच्यू पसंद नहीं आ रहा है. कोई इसे रामचरण के साथ कम्पैरे कर रहा है तो कोई इसे बकवास बता रहा है.

End of Feed