Bade Miyan Chote Miyan: होली से पहले अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Bade Miyan Chote Miyan Trailer Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये मूवी ईद पर रिलीज होगी। खास बात तो यह है कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट भी सामने आ चुकी है।

Bade Miyan Chote Miyan Trailer Release Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ 'बड़े मियां छोटे मियां' के जरिए बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) , दोनों ही फिल्म में मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और एक्ट्रेस व मॉडल मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। अक्षय और टाइगर की 'बड़े मियां और छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। खास बात तो यह है कि होली के शुभावसर पर फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जो कि फैंस के लिए सरप्राइज से कम नहीं है।

End of Feed