Baby John: Varun Dhawan की नेक्स्ट को मिला टाइटल, Atlee Kumar करेंगे डायरेक्ट

Varun Dhawan's Next Is Baby John: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के साथ बनी रही वरुण धवन (Varun Dhawan) की नेक्स्ट को टाइटल मिल गया है। बताया जा रहा कि इस फिल्म का टाइटल मेकर्स ने 'बेबी जॉन' रखा है।

Varun Dhawan's Next Is Baby John: बीते साल वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बवाल' रिलीज हुई थी। यह साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म थी। वहीं दूसरी ओर साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार ने भी शाहरुख खान की 'जवान' का निर्देशन कर इतिहास रच दिया था। यह शाहरुख खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। 'जवान' का निर्देशन करने के बाद एटली कुमार और वरुण धवन ने एक धांसू एक्शन एंटरटेनर के लिए हाथ मिलाया है। एक निर्माता के तौर पर एटली कुमार की यह पहली फिल्म भी है। फिल्म का टाइटल 'VD18' रखा गया था। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन और एटली कुमार की इस नई फिल्म को टाइटल मिल गया है।

Varun Dhawan and Atlee Kumar

रिपोर्ट्स की मानें तो एटली कुमार के साथ वरुण धवन की नेक्स्ट को 'बेबी जॉन' टाइटल दिया है। कल फिल्म के टीजर के लिए निर्माताओं को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि 'बेबी जॉन' का टीजर कुछ ही दिनों में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह 27 जनवरी के दिन सामने आ सकता है।

End of Feed