'बाजीगर 2' बनाएंगे अब्बास-मस्तान, सीक्वल में दिखेगी शाहरुख खान और अक्षय कुमार की जोड़ी?

Abbas-Mustan's Baazigar 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान इन दिनों 'बाजीगर 2' (Baazigar 2) बनने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जोड़ी लीड रोल में दिखाई दे सकती है।

Abbas-Mustan's Baazigar 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान ने अपने करियर में कई बेहतरीन बनाई है। इन फिल्मों में से एक 1993 में रिलीज हुई 'बाजीगर' भी थी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं। फिल्म अपने समय की सुपरहिट थी। सुनने में आ रहा है कि अब्बास-मस्तान इस थ्रिलर के सीक्वल को बनाने की तैयारी में हैं। 'बाजीगर 2' (Baazigar 2) बनाने की खबरें सामने आने के बाद फैन्स भी सीक्वल बनने को लेकर उत्साहित हैं। इस फिल्म के लिए अब्बास-मस्तान ने लीड एक्टर्स की कास्टिंग पर भी बड़ा खुलासा किया है।

Is Abbas-Mustan just announce ‘Baazigar 2'

हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट में अब्बास-मस्तान ने 'बाजीगर 2' बनाने पर बात की। निर्देशन ने फिल्म के सीक्वल बनाने में रूचि दिखाते हुए कहा, 'जरूर बनाएंगे।' एक फैन्स ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर कहा कि 'बाजीगर 2' में शाहरुख खान और अक्षय कुमार परफेक्ट साबित होंगे। 'बादशाह' और 'खिलाड़ी' की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा सकती है। इस दौरान मस्तान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'आपके पास कहानी है तो दीजिए। जरूर बनाएंगे।'

End of Feed