Baatein Dil Se With Navika Kumar: टाइम्स समूह के मशहूर पॉडकास्ट बातें दिल से विद नविका कुमार में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी अपने पति समीर सोनी के साथ शामिल हुईं। इस दौरान नीलम कोठारी ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की और कई ऐसे राज उजागर किए जिनके बारे में उनके फैंस सालों से जानना चाहते हैं। नीलम कोठारी ने पॉडकास्ट के दौरान अपने और गोविंदा के मशहूर अफेयर पर भी खुलकर बात की, जिसकी सच्चाई हर कोई जानना चाहता है। 80 के दशक में नीलम और गोविंदा की करीबियों के बारे में काफी कुछ छपा था, जिसके बारे में लोग अब तक सवाल पूछते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SCOOP: Akshay Kumar की Samuk में हुई Viineet Kumar Siingh की एंट्री
Baatein Dil Se: Neelam Kothari ने Govinda संग अफेयर पर खुलकर की बात
क्या Neelam Kothari को था Govinda से प्यार?
एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि जब गोविंदा के साथ उनका नाम जुड़ा था तब वो काफी जवान थीं। नीलम के अनुसार, "मुझे नहीं पता कि मेरे बारे में क्या-क्या कहा गया... उस वक्त मैं काफी यंग थी। मुझे लगता है कि हम दोनों बिल्कुल अलग थे तो लोगों को हमारी जोड़ी पसंद थी।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Daayra: Parvathy Thiruvothu मलयालम में बनेंगी Kareena Kapoor Khan की आवाज, बोलीं "मैं बस नकल नहीं..."
जब नाविका कुमार ने समीर सोनी से नीलम कोठारी के इस अफेयर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "मैं गोविंदा से क्यों चिढ़ूंगा... जब आप लोगों के बारे में बात हुई तब मैं आपको जानता भी नहीं था। अब उस वक्त कुछ हुआ होगा या नहीं हुआ होगा... उसके बारे में मैं आज नाराजन हीं हो सकता हूं ना। ये बहुत ही बचकाना नहीं हो जाएगा।"
बताते चलें कि नीलम कोठारी और गोविंदा 80 के दशक की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक थे, जिनके इश्क के किस्से हर मैगजीन में छपा करते थे। इन दोनों ने कभी भी इस अफेयर के बारे में खुलकर कुछ भी स्वीकार नहीं किया लेकिन आज तक लोगों को लगता है कि ये प्यार में थे।
