'Hanuman Ansh' की सफलता देख गदगद हुए Ayushmann Khurrana, बोले 'इसने इंडियन सिनेमा को...'

Ayushmann Khurrana on Hanuman Ansh Success: विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता का जिक्र करते हुए आयुष्मान खुराना ने इसकी कहानी की जमकर तारीफ की है।

Ayushmann Khurrana on Hanuman Ansh Success: साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 'हनुमान अंश' भारत की सबसे मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई है। एक तरफ जहां कई बड़े-बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी, वहीं केवल 2 करोड़ रुपये में बनी 'हनुमान अंश' ने लोगों के नजरिए को ही बदलकर रख दिया है। इसी बदलते सिनेमाई माहौल पर अब आयुष्मान खुराना ने बात की। FICCI Frames के 26वें संस्करण में पहुंचे आयुष्मान खुराना ने भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप को लेकर कहा कि आज कहानियां सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं बल्कि सीरीज, टीवी, गेमिंग, म्यूजिक और सोशल मीडिया जैसे कई प्लेटफॉर्म के जरिए दर्शकों तक पहुंच रही हैं। इस दौरान आयुष्मान खुराना ने 'हनुमान अंश' की सफलता का भी जिक्र किया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Vidya Balan की झोली में आ गिरी R Balki की धांसू फिल्म, 17 सालों बाद मिलाया हाथ)

Ayushmann Khurrana on Hanuman Ansh Success

'हनुमान अंश' की सफलता पर बोले आयुष्मान खुराना (Pic Credit: Instagram)

'हनुमान अंश' और 'ओबसेशन' का किया जिक्र

आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'हनुमान अंश' और हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ओबसेशन' की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इस फिल्मों की कहानी ने दर्शकों को प्रभावित किया। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर और कहानी कहने के अंदाज से आती हैं लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया ने यह दिखाया कि अगर कंटेंट में रूचि, इमोशनल कनेक्ट और चर्चा पैदा करने की क्षमता हो, तो वह अपनी ऑडियंस तक पहुंच सकता है।

आयुष्मान खुराना ने यहां कहा कि दर्शक इस समय बड़े स्टार्स और बड़े बजट की फिल्मों को ना चुनने की जगह कहानी और कुछ नया देखने की उम्मीद से सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने कहा कि भारत के मौजूदा मीडिया मोमेंट को सिर्फ इस आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए कि यहां कितना कंटेंट बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक असली महत्व उस वैल्यू का है, जो कोई कहानी दर्शकों के बीच पैदा करती है। नई-नई कहानियां दर्शकों को पसंद आ रही हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 5वें दिन इतना हुआ बिजनेस)

End of Feed