Doctor G Opening Day Prediction: पहले दिन इतने कमा सकती है 'डॉक्टर जी', क्या चल पाएगा आयुष्मान का जादू?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 07:45 AM IST

Doctor G Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। कन्नड़ फिल्म कांतारा (Kantara) और परिणीति की कोड नेम: तिरंगा (Code Name Tiranga) भी रिलीज हो रही है।

Doctor G Box Office Prediction: लीक से हटकर सामाजिक विषयों की फिल्मों में काम करने वाले आयुष्मान खुराना की नई फिल्म डॉक्टर जी रिलीज को तैयार है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित एक किरदार को निभाने से लेकर समय से पहले गंजेपन की समस्या को सामने लाने तक, आयुष्मान खुराना हमेशा कुछ नया परोसते हैं और यही वजह है कि फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है।

Doctor G Opening Day Prediction: पहले दिन इतने कमा सकती है 'डॉक्टर जी', क्या चल पाएगा आयुष्मान का जादू?

डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना पुरुष गयनेकॉलोजिस्ट की भूमिका निभाने वाले हैं। निर्देशक अनुभूति कश्यप की 'डॉक्टर जी' एक कॉमेडी ड्रामा है, जो एक मेडिकल कैंपस की पृष्ठभूमि पर आधारित है और एक पुरुष गायनेकॉलोजिस्ट किस तरह महिला-प्रधान दुनिया में संघर्ष करता है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसकी कमाई को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं।

End of Feed