'थामा' के बाद सूरज बड़जात्या और धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्में करने वाले हैं आयुष्मान खुराना, बैक टू बैक प्रोजेक्ट पर दी अपडेट

Ayushmann Khurrana Upcoming Movies Update: ये दोनों ही फिल्में दिलचस्प हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। बात करें थामा की तो वह 21 अक्टूबर 2020 को रिलीज होने जा रही है। इसके बाद उनकी अगली दोनों फिल्में लाइन में हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो फिल्में

Ayushmann Khurrana Upcoming Movies Update: अभिनेता आयुष्मान खुराना( Ayushmann Khuranna) इन दिनों अपनी फिल्म थामा को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान खुराना की ये फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। यह आयुष्मान के लिए बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। थामा के बाद आयुष्मान खुराना की झोली में दो और बिग बजट फिल्में हैं। एक्टर इन दोनों फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं। और फैंस को भी इन बैक टू बैक प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है। आयुष्मान खुराना ने अपने फैंस को दोनों फिल्मों पर अपडेट दी है। थामा एक्टर ने बताया कि वह दोनों फिल्मों में क्या किरदार करने वाले हैं।

Ayushmann Khurrana Upcoming Movies Update

Image Source: Instagram

फिक्की फ्रेम्स 2025 के एक इवेंट में ,अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्मों का खुलासा किया उन्होंने बताया , "मेरी फिल्मों की लिस्ट में, 'थामा ' मेरी पहली, बड़ी दिवाली रिलीज है। इसके बाद सूरज बड़जात्या( Sooraj Barjatya) की एक फिल्म आएगी, जो भी सभी फैंस के लिए है। इसके बाद मैं धर्मा फिल्म भी कर रहा हूँ, जो भी बिग बजट फिल्महोगी। लेकिन मैं बीच में पंगा लेता रहूँगा। मैं टेढ़ी-मेढ़ी फिल्में करना जारी रखूँगा क्योंकि यही मेरा मूल है!"

End of Feed