Udta Teer Trailer: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म ‘उड़ता तीर’ का धांसू ट्रेलर आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर देखकर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है इस खास ट्रेलर पर....(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-दिग्गज मलयालम एक्ट्रेस Savithri Sreedharan ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम)
उड़ता तीर का ट्रेलर आउट (udta teer trailer)
रिलीज हुआ उड़ता तीर का धांसू ट्रेलर
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। ‘पति पत्नी और वो दो’ के बाद दोनों की जोड़ी अब आने वाली स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ में दिखाई देगी। फिल्म की टैगलाइन है, “देशभक्ति तो याद है... पर देश नहीं।” इससे साफ है कि फिल्म में खूब सारा हंगामा, कन्फ्यूजन, एक्शन और कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशिक ने किया है। ‘उड़ता तीर’ की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस बिलाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं। एक धमाके के बाद बिलाल की याददाश्त चली जाती है। इसके बाद उसे लगता है कि वह भारत का काउंटर-टेररिज्म ऑफिसर है। ट्रेलर में बिलाल का किरदार खुद को बेहद देशभक्त भारतीय अफसर समझने लगता है। वहीं, उसके पाकिस्तानी अधिकारी इस बात से परेशान नजर आते हैं कि उनके खास जासूस को आखिर हुआ क्या है। सारा अली खान फिल्म में एक सीटीएस अधिकारी के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में जासूसी और एक्शन के साथ भरपूर कॉमेडी भी है। इस ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'भाई मजा आ गया...'
फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा राहुल बोस, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला, राम कपूर, सुहैल नय्यर और गुलशन ग्रोवर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म दिवंगत एक्टर मुकुल देव की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस भी होगी। उनका मई 2025 में निधन हो गया था। ये फिल्म 9 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आप इस मूवी को देखने के लिए कितना एक्साइटेड है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...
