आयुष्मान खुराना ने 10 करोड़ रुपये घटाई अपनी फीस, जानें क्या है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 07:07 AM IST

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म के लिए अपनी फीस 10 करोड़ रुपये तक घटा ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 25 करोड़ रुपये से घटाकर 15 करोड़ रुपये फीस कर ली है। जानें आखिर क्या है वजह।

साल 2020 में कोरोना वायरस तेजी से देश में फैला था जिसका बुरा असर लगभग सभी प्रोफेशन पर देखने को मिला। बॉलीवुड पर भी इसका असर पड़ा। इस मुश्किल समय में एक्टर आयुष्मान खुराना ने आगे आकर मदद की है। एक्टर ने फिल्म के लिए अपनी फीस कम कर दी है।

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana

एक्टर ने घटाई फीस

आयुष्मान ने अब बैक टू बैक दो फ्लॉप फिल्में अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी देने के बाद अब फिल्म प्रोड्यूसर की मदद करने के लिए अपनी अगली फिल्म के लिए फीस 25 करोड़ रुपये से घटाकर 15 करोड़ रुपये कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान ने प्रोड्यूसर्स को फायदा पहुंचाने और शुरुआत में फिल्म प्रोजेक्ट के लिए लोड नहीं लेने के कारण ये कदम उठाया है।

End of Feed