Thama First Look: आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) स्टार मूवी थामा( Thama) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स( Maddock Films) के बैनर तले इस फिल्म की एक झलक के लिए लोग लंबे समय से तरस रहे हैं। आज के खास मौके पर मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म से जुड़ी अपडेट शेयर की है। दरअसल स्त्री 2 फिल्म को आज पूरा एक साल हो गया है। इस खुशी में मैडॉक फिल्म्स ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही सभी को इस साल के सबसे शक्तिशाली विलेन से मिलवाने जा रहे हैं। इस लेटेस्ट अपडेट में और भी जानकारी शेयर की हैं जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं।
Image Source: Maddock Films
प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर अपनी पिछली हॉरर-यूनिवर्स हिट फिल्मों की झलकियों वाला एक खास वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मेकर्स ने फैंस को एक ऐसे विलेन का वादा किया गया है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। कैप्शन में लिखा है, स्वतंत्रता दिवस विशेष ! नंबर 1 हिंदी फिल्म स्त्री 2 आज 1 साल की हो गई है। इस जश्न के लिए, दिनेश विजान #THAMA के साथ मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का विस्तार कर रहे हैं। THAMA की दुनिया मंगलवार, 19 अगस्त को आपको उस सर्वशक्तिशाली विलेन की पहली झलक दिखाएगी जो डर को नई परिभाषा देगा। यह फिल्म इस दिवाली 2025 में सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। तैयार हो जाइए, यह अध्याय एक प्रेम कहानी है, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी, उससे कहीं ज़्यादा जंगली और घातक।
फिल्म दिवाली को रिलीज के लिए तैयार है। जिसमें आयुष्मान खुराना-नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मँदाना लीड रोल में हैं। इस घोषणा ने फैंसके उत्साह को डबल कर दिया है।
