कार्तिक आर्यन के बाद Ayushmann Khurrana की किस्मत चमकाएंगे Anees Bazmee, हॉरर कॉमेडी के लिए मिलाया हाथ

Anees Bazmee Next With Ayushmann Khurrana: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अनीस बज्मी की नेक्स्ट हॉरर कॉमेडी में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का टाइटल मेकर्स ने 'भूतियापा' रखा है। फैन्स भी आयुष्मान को इस फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं।

Anees Bazmee Next With Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार बड़े परदे दिखाई देगी। अनीस बज्मी को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने 'भूल भुलैया 3' के बाद एक नई हॉरर कॉमेडी 'भूतियापा' (Bhootiyapa) के लिए बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) संग हाथ मिला लिया है। फिल्म पर जल्द ही काम शरू कर दिया जाएगा।

Ayushmann Khurrana-Anees Bazmee

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार आयुष्मान खुराना और अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी के लिए बातचीत जारी है। मिड-डे रिपोर्ट्स के सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि अनीस बज्मी इस समय 'नो एंट्री' के सीक्वल को इस साल के अंत तक फ्लोर पर लाने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी आयुष्मान खुराना के पास भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक भी है। ऐसे में आयुष्मान और अनीस बज्मी हॉरर कॉमेडी की डेट्स को लेकर बात कर रहे हैं।

End of Feed