'हिंदी सिनेमा का शेर बन गया...' धुरंधर 2 देखकर गदगद हुए आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह की तारीफ में पढ़े कसीदे

Ayushmann Khurrana Praises Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। इस बीच आयुष्मान खुराना ने फिल्म धुरंधर 2 और रणवीर सिंह की तारीफ में ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं।

Ayushmann Khurrana Praises Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दिया है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 मोटी कमाई कर रही है। पहले दिन मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। दूसरे ने फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब तीसरे दिन धुरंधर 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स फिल्म धुरंधर 2 को प्यार दे रहे हैं। इस बीच आयुष्मान खुराना ने फिल्म धुरंधर 2 और रणवीर को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

dhurandhar 2

pic credit- instagram

आयुष्मान खुराना ने कही ये बात

रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज हुई और तीन महीने के इंतजार के बाद दर्शकों, क्रिटिक्स और सेलिब्रिटीज ने इसे जमकर सराहा है। फिल्म को लेकर तारीफों का सिलसिला थम नहीं रहा। अब आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल खोलकर तारीफ की। आयुष्मान ने लिखा कि तीन दिन बीत गए, लेकिन फिल्म का जादू अभी भी सिर चढ़कर बोल रहा है। वे कहते हैं कि अब हम आदित्य धर के दौर में जी रहे हैं। अगर कोई सोचता है कि आदित्य सिर्फ इस जॉनर के मास्टर हैं तो गलत है। बीट्स, ग्राफ, कूलनेस और हर डिपार्टमेंट की तालमेल दिखाता है कि आदित्य किसी भी जॉनर में कमाल कर सकते हैं। वे एक अलग तरह के मल्टीडायमेंशनल हैं।

End of Feed