Ayushmann Khurrana and Nora Fatehi Song 'Jehda Nasha' Out: आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘An Action Hero’ को लेकर दर्शकों में हाइप बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है। अब आयुष्मान की इस फिल्म का नया गाना ‘Jehda Nasha’ रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान के साथ ही नोरा फतेही (Nora Fatehi) के फैंस के लिए भी यह एक धमाकेदार खबर है। गाने में एक्टर आयुष्मान और नोरा की जोड़ी कमाल लग रही है। नोरा से जबरदस्त डांस की उम्मीद हर बार लगाई जाती है, इस बार भी वह फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान की परफॉर्मेंस भी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
Jehda Nasha song out
आयुष्मान ने दी नोरा को कड़ी टक्कर
‘जेडा नशा’ गाने में हर कोई आयुष्मान के डांस की तारीफ कर रहा है। फैंस के अनुसार गाने में आयुष्मान ने नोरा फतेही को कड़ी टक्कर दी है। दोनों पहली बार एक साथ ऑनस्क्रीन दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘नोरा डांस के मामले में कभी निराश नहीं करती, वहीं आयुष्मान ने वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं’।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘An Action Hero’ 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ एक्टर जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं। दोनों ही दमदार एक्टर हैं। जिस वजह से फिल्म के ट्रेलर में भी दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई है।
बता दें कि यह फिल्म मर्डर, मिस्ट्री और कॉमेडी बेस्ड होने वाली है। जिसमें आयुष्मान खुराना एक ऐसी फिल्म सेलिब्रिटी का किरदार निभाने वाले हैं, जिन पर एक व्यक्ति के मर्डर का आरोप लगाया गया है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या अपने एक्शन से आयुष्मान ऑडियंस को फिल्म देखने पर मजबूर कर पाएंगे।
