An Action Hero Twitter Review: पर्दे पर आयुष्मान ने एक्शन अवतार में जीता फैंस का दिल, फिल्म देखने से पहले जानें कैसी है 'एन एक्शन हीरो'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2022, 01:15 PM IST

Ayushmann Khurrana film An Action Hero Twitter review: आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म एक एक्शन हीरो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था। आइए जानते हैं ऑडियंस को कैसी लगी फिल्म?

Ayushmann Khurrana film An Action Hero Twitter review: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana ) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की फिल्म एक एन एक्शन हीरो (An Action Hero) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान एक एक्टर का रोल निभा रहे हैं। आयुष्मान अक्सर सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों पर काम करते हैं। ऐसे में उन्हें एक नए अवतार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्म का गाना जेदा नशा दर्शकों को खूब पसंद आया था। रिलीज से पहले ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त बन बना हुआ था। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए रिव्यूज।

an action hero

Jaideep Ahlawat Ayushmann Khurrana (credit pic: instagram)

एन एक्शन हीरो की कहानी काफी जबरदस्त है। फिल्म में जयदीप अहलवात अपनी शानदार एक्टिंग से आयुष्मान खुराना को पूरी टक्कर दे रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म को ट्विटर पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में मलाइका अरोड़ा का आइटम सॉन्ग भी है। पूरी फिल्म में जयदीप और आयुष्मान खुराना चूहे बिल्ली का खेल खेलते नजर आ रहे हैं।

End of Feed