सेंसर बोर्ड ने थामा को दिया U/A सर्टिफिकेट, आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना के किसिंग सीन्स समेत किए ये बदलाव

Thama get U/A Certificate: थामा अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को पास कर दिया है। कुछ सीन्स को छोड़कर पूरी फिल्म एकदम फिट है। इसे यूए सर्टिफिकेट भी मिल गया है। आइए बताते हैं फिल्म में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

Thama get U/A Certificate: बस कुछ ही दिनों में रिलीज हो रही है, रश्मिका मंदाना-आयुष्मान खुराना की हॉरर-ड्रामा मूवी ' थामा'। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच नजर आ रहा है। यह ऐसी फिल्म का जिसका कान्सेप्ट थोड़ा अलग है, फिल्म के ट्रेलर ने तो बेताबी को बढ़ा ही रखा है। साथ ही इसके गाने और स्टारकास्ट सब जबरदस्त है। अब रिलीज से महज 4 दिन पहले, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं। कुछ हल्के-फुल्के डायलॉग्स के साथ फिल्म से कुछ सीन भी हटाए गए हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

Thama get U/A Certificate

Image Source: Trailer Cuts

अब थामा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। यानी यह फिल्म परिवार के साथ देखी जा सकेगी, हालांकि इसमें थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुल पांच बदलाव सुझाए हैं, जिनमें से कुछ कंटेंट से जुड़े हैं तो कुछ टेक्निकल पहलू से।

End of Feed