सब्जेक्ट बेस्ड फिल्मों से Ayushmann Khurrana ने किया किनारा, Dinesh Vijan की हॉरर फिल्म के लिए मिलाया हाथ

Ayushmann Next With Dinesh Vijan: आयुष्मान खुराना ने सब्जेक्ट बेस्ड फिल्मों से हाथ पीछे खींचने के बाद दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनने के लिए हां कर दी है। आयुष्मान खुराना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो मेकर्स जल्द ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

Ayushmann Next With Dinesh Vijan’s Horror Comedy: आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों सोशल मुद्दों को बखूबी दिखाया है। सब्जेक्ट बेस्ड फिल्मों को करने के बाद आयुष्मान खुराना पहली फिल्म एक्शन फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म उनके साथ जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने कन्फर्म कर दिया है कि वो कम्फर्ट जों से बाहर निकलकर अलग तरह की फिल्मों पर भी हाथ आजमाएंगे। अभिनेता यह भी बताया है कि वो दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Ayushmann Khurana and Dinesh Vijan

हॉरर फिल्म के लिए दिनेश विजान संग आयुष्मान खुराना ने मिलाया हाथ

End of Feed